एक्सप्लोरर

Trending News : 35 करोड़ की लॉटरी लगी तो गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर चला गया शख्स, लड़की आधा हिस्सा मांगते हुए पहुंची कोर्ट

Trending News : कनाडा में एक शख्स ने 35 करोड़ रुपये की लॉटरी (Lottery) लगने के बाद गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया. अब उस महिला ने इन पैसों पर आधा हक जताते हुए उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया है.

Trending News : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘दे दना दन’ का ‘मैं बारिश कर दूं पैसों की, जो तू हो जाए मेरी’, गाना आपने जरूर सुना होगा. इसमें हीरो हीरोइन से उसकी होने पर पैसों की बारिश करने की बात कहता है, लेकिन कनाडा (Canada) में एक शख्स ने इसके उलट किया. जब उस पर पैसों की बारिश हुई तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को ही छोड़ दिया. इस शख्स ने 35 करोड़ रुपये की लॉटरी (Lottery) लगने के बाद गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया. अब उस महिला ने इन पैसों पर आधा हक जताते हुए उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दोनों साथ में खरीदते थे टिकट

रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के ओंटारियो (Ontario) में मौरिस थिबॉल्ट (Maurice Thibeault's) नाम का शख्स कुछ समय पहले तक अपनी गर्लफ्रेंड डेनिस रॉबर्टसन (Denise Robertson) के साथ चैथेम (Chatham) में रहता था. दोनों लॉटरी टिकट भी खरीदते थे. इस दौरान इन्होंने एक-दूसरे से वादा किया था कि वह हर हफ्ते लॉटरी टिकट खरीदेंगे और जब भी किसी का इनाम (Prize) निकलेगा तो वे उसे आधा-आधा बांट लेंगे. इसके बाद दोनों उन रुपयों से एक बड़ा सा घर खरीदेंगे, जहां वह प्यार से पूरी उम्र गुजार सकें.


Trending News : 35 करोड़ की लॉटरी लगी तो गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर चला गया शख्स, लड़की आधा हिस्सा मांगते हुए पहुंची कोर्ट

लॉटरी निकलते ही पलट गया बॉयफ्रेंड

बताया गया है कि कुछ समय पहले मौरिस का 35 करोड़ रुपये का लॉटरी जैकपॉट (Lottery Jackpot) निकल गया. इतना इनाम जीतते ही मौरिस पलट गया और उसने डेनिस को आधा हिस्सा देने से इनकार कर दिया. इससे डेनिस काफी निराश हुई. उसने मौरिस के खिलाफ कानूनी लड़ाई (Legal Action) शुरू कर दी. दरअसल कनाडा के कानून के मुताबिक, दोनों जिस तरह के रिलेशनशिप (Relationship) में थे, उस हिसाब से डेनिस का उन पैसों पर आधा हक बनता है. दोनों 4 साल से साथ रह रहे थे.

डेनिस पर लगाया धोखा देने का आरोप

डेनिस के वकील का कहना है कि दोनों ने रुपये आधा-आधा बांटने का वादा किया था. लॉटरी टिकट खरीदने में कभी डेनिस पैसा देता था तो कभी मौरिस, लेकिन लॉटरी निकलने के बाद मौरिस ने वादा तोड़कर चीटिंग की है. डेनिस ने मौरिस से जैकपॉट निकलने की बात पूछी तो उसने इससे भी इंकार कर दिया. कुछ दिन बाद वह सामान लेकर चला गया. उसने डेनिस को मैसेज किया कि, डेनिस मैं तुमसे ब्रेकअप कर रहा हूं, मुझे ये बताते दुख हो रहा है लेकिन अब मैं कभी वापस नहीं आऊंगा. वहीं दूसरी ओर मौरिस के वकील का कहना है कि, मेरे क्लाइंट ने कुछ गलत नहीं किया है. उसने अपने रुपयों से लॉटरी का यह टिकट खरीदा था, ऐसे में इनाम पर उसी का ही हक है. मौरिस के वकील का कहना है कि डेनिस सिर्फ लॉटरी के आधे हिस्से पर ही नहीं, बल्कि 2.86 करोड़ रुपये अलग से देने की भी मांग कर रही है जो गलत है.             

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget