एक्सप्लोरर

कुत्ते के लाइसेंस नंबर पर लगाया दांव और लग गई 42 लाख की लॉटरी, गजब है यह मामला

अमेरिका के एक शख्स ने अपने कुत्ते के लाइसेंस नंबर पर लॉटरी लेकर 50 हजार डॉलर जीत लिए जिसकी भारत में कीमत 42 लाख रुपये के करीब है. आइए आपको पूरी खबर से रूबरू कराते हैं.

Trending News: ओहियो का एक व्यक्ति उस समय अचंभित रह गया जब उसने देखा कि उसने लॉटरी में बहुत बड़ा पुरस्कार जीत लिया है. ओहियो लॉटरी की ओर से जारी एक समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, रोजर सॉर्स टीवी देख रहे थे, जब उन्होंने 14 अगस्त को पिक 5 ड्रॉ के विजेता नंबरों की घोषणा देखी. लॉटरी जीतने का यह अनोखा वाक्या देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सोर्स नाम के इस व्यक्ति ने अपने कुत्ते के लाइसेंस नंबरों से यह दाव खेला था. उन्होंने जिस कुत्ते के लाइसेंस नंबर को इस्तेमाल किया वो फिलहाल इस दुनिया में नहीं है.

करीब 42 लाख रुपये की लगी लॉटरी

कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के. इस कहावत को अपना लिबाज बनाया है ओहियो के एक व्यक्ति ने. जहां इस शख्स ने अपने कुत्ते के लाइसेंस नंबर से 50 हजार डॉलर की लॉटरी जीत ली. ओहियो के एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते के लाइसेंस टैग के नंबरों का इस्तेमाल पिक 5 लॉटरी ड्रॉ खेलने के लिए किया और 50,000 डॉलर का इनाम जीत लिया. टिफिन के रोजर सॉर्स ने ओहियो लॉटरी ऑफिसर्स को बताया कि उन्होंने टिफिन के एन वाशिंगटन स्ट्रीट स्थित पिट स्टॉप पर बुधवार के पिक 5 ड्रॉ के लिए एक टिकट खरीदा और संख्याओं का एक विशेष सेट चुना जो इस प्रकार था- 1-0-8-2-2

टीवी पर जैसे ही रिजल्ट देखा सोर्स वहीं बैठ गए

उन्होंने कहा, "मैं पिक 5 के लिए दो सेट नंबर खेलता हूं और यह नंबर, जो हिट हुआ वह वास्तव में मेरे जर्मन शेफर्ड के लिए मेरा लाइसेंस नंबर था. वह अब हमारे साथ नहीं है." सोर्स ने कहा कि जब उन्होंने टीवी पर लॉटरी के नतीजे देखे तो वे हैरान रह गए. उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैं बस यहीं बैठा रहा. जब भी मौका मिलता है, मैं लॉटरी देखता हूं, जब यह टीवी पर आती है और मैं बस यहीं बैठा रहा. ऐसा लगा, मैं स्तब्ध रह गया. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह हो गया. " सोर्स ने कहा कि उनकी जीत की राशि कुछ बिलों का भुगतान करने और उनके बचत खाते को बढ़ाने में खर्च की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Viral News: खतरनाक मगरमच्छ को बेटा मानता है यह शख्स, खाने-पीने से लेकर उठना-बैठना तक है साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget