एक्सप्लोरर

IPL मैच के दौरान शख्स ने खूबसूरत चीयरलीडर को थमा दी चॉकलेट, बदले में मिल गया फ्लाइंग किस- वीडियो वायरल

शख्स ने चॉकलेट दी, हाथ मिलाया, और बदले में मिली फ्लाइंग किस. अब भला इससे ज्यादा ‘पैसे वसूल’ पल क्या हो सकता है? जी हां, इन जनाब ने चीयर लीडर के साथ कुछ ऐसा किया कि हर कोई बस देखता रह गया.

आईपीएल सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं, एक इमोशन है, एक फेस्टिवल है और कभी-कभी ये इमोशन कुछ लोगों पर इतना हावी हो जाता है कि वो स्टेडियम की सीमा लांघकर सीधे दिलों तक पहुंच जाते हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, जहां एक क्रिकेट प्रेमी ने सिर्फ मैच का टिकट नहीं खरीदा था, बल्कि जैसे लगता है, प्यार का पास भी ले लिया था.

मैदान में तो खिलाड़ी गेंद-बल्ले से भिड़ते रहे, लेकिन दर्शक दीर्घा में बैठे इस बंदे ने दिल जीतने का खेल खेल लिया और वो भी स्टाइल में! चॉकलेट दी, हाथ मिलाया, और बदले में मिली फ्लाइंग किस. अब भला इससे ज्यादा ‘पैसे वसूल’ पल क्या हो सकता है? जी हां, इन जनाब ने चीयर लीडर के साथ कुछ ऐसा किया कि हर कोई बस देखता रह गया.

शख्स ने चीयर लीडर को बना लिया दोस्त

ये वीडियो सोशल मीडिया पर बिजली की तरह वायरल हो गया है, जिसमें एक नौजवान स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में बैठा है और सामने खड़ी एक चीयरलीडर की ओर देख रहा है. तभी वो जेब से एक चॉकलेट निकालता है और मुस्कुराते हुए उसे चीयरलीडर की ओर बढ़ा देता है. दोनों के बीच एक जाली लगी है, लेकिन नजरों और मुस्कानों के बीच कोई दीवार नहीं होती.

चीयर लीडर ने दी फ्लाइंग किस

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शख्स धीरे से अपना हाथ जाली से बाहर निकालता है और जैसे ही चीयरलीडर उसकी ओर देखती है, वह भी मुस्कराते हुए उसका हाथ थाम लेती है. बस फिर क्या था, स्टेडियम की भीड़ में हलचल मच जाती है, कैमरे वाले लोग उधर फोकस करते हैं, और तभी चीयरलीडर हवा में एक फ्लाइंग किस उछाल देती है सीधे उस शख्स के नाम.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

फुल पैसा वसूल हो गया, बोले यूजर्स

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है तो वहीं कई लोग वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई का तो फुल पैसा वसूल हो गया. एक और यूजर ने लिखा....भाई का तो दिन बन गया होगा आज. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अच्छा हुआ पुलिस वालों ने नहीं देखा वरना भूत बना देते.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra Viral Video : जब दोस्ती बनी मिसाल... हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो
जब दोस्ती बनी मिसाल... हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो
3 साल बाद अमेरिका से घर लौटी बेटी, मां ने देखा तो छलक पड़े आंसू, भावुक कर देगा Video
3 साल बाद अमेरिका से घर लौटी बेटी, मां ने देखा तो छलक पड़े आंसू, भावुक कर देगा Video
Video: 3.5 फीट की दुल्हन ने डांस से उड़ाया गर्दा, देखते रह गए बाराती
3.5 फीट की दुल्हन ने डांस से उड़ाया गर्दा, देखते रह गए बाराती
Video: पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश
पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget