एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के हाथ नहीं लगनी चाहिए ये टेक्नीक, एक ही कड़ाही में बना डाली सब्जी और रोटी; वीडियो देख घूम जाएगा माथा

एक ही कड़ाही और एक साथ दो काम वो भी पूरे ठाठ से. खाना बनाने का ऐसा तरीका देखकर लग रहा है जैसे किचन में भी आजादी की क्रांति चल पड़ी हो. "कम संसाधन? कोई बात नहीं! जुगाड़ जिंदाबाद."

Trending Video: भारतीय दिमाग जब जुगाड़ पर उतरता है, तो फिर विज्ञान और तर्क सब पानी मांगते नजर आते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है वायरल वीडियो में. जहां एक कड़ाही को बीच से आटे या रोटी की दीवार बनाकर दो हिस्सों में बांट दिया गया. एक तरफ आलू जैसी सब्जी मजे से पक रही है और दूसरी ओर रोटी सिंकती दिख रही है. यानी एक ही गैस, एक ही कड़ाही और एक साथ दो काम वो भी पूरे ठाठ से. खाना बनाने का ऐसा तरीका देखकर लग रहा है, जैसे किचन में भी आजादी की क्रांति चल पड़ी हो. "कम संसाधन? कोई बात नहीं! जुगाड़ जिंदाबाद."

एक ही कड़ाही में सब्जी और रोटी बनाता दिखा शख्स

कड़ाही के इस नए अवतार में, गर्म तेल में सब्जी खौलती रहती है, लेकिन आटे की दीवार उसे छूने भी नहीं देती. इधर रोटी सेंकने वाला हाथ फुर्ती से काम करता है, उधर सब्जी पकाने वाला चम्मच तेजी से चल रहा है. ये सीन देखकर लगता है जैसे किसी युद्ध के मैदान में दो सेनाएं एक ही मोर्चे पर अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रही हों. फर्क बस इतना है कि यहां जीत भूख की है और हथियार है देसी अक्ल.

डिवाइड एंड कुक पर चलते हैं भारतीय

देसी जुगाड़ का ये नमूना यह भी बताता है कि जहां बाकी दुनिया "डिवाइड एंड रूल" पर चलती है, वहीं भारतीय "डिवाइड एंड कुक" के फार्मूले से दुनिया को चौंका देते हैं. आधी कड़ाही में सब्जी, आधी में रोटी और पूरा दिल जीतने वाला आइडिया. इसमें ना कोई बड़ा खर्च, ना कोई बड़ी तकनीक, बस साधारण बुद्धि और थोड़ी सी चालाकी और रसोईघर का विज्ञान नया इतिहास रच देता है.

यह भी पढ़ें: गरीबी को हराकर रची सफलता की कहानी, छाया कुमारी ने UPSC 2024 में लहराया परचम

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भारतीय जब जुगाड़ पर आते हैं तो फिर दुनिया का निजाम ठप पड़ जाता है. एक और यूजर ने लिखा..गरीब आदमी है बेचारा, बेबसी पका रहा है अपनी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कुंवारों के लिए वरदान, जुगाड़ पाकिस्तान के हाथ न लगे जरा देखना.

यह भी पढ़ें: ESIC में स्पेशलिस्ट बनने का सुनहरा मौका, सैलरी मिलेगी 78,800; इस डेट तक करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget