एक्सप्लोरर

खतरनाक अजगर के साथ बाथ टब में नहाता दिखा शख्स! यूजर्स बोले, हैकर है भाई हैकर, देखें वीडियो

कैमरा नीचे जाता है और सामने आता है वो डरावना नजारा जी हां, एक विशालकाय अजगर, जो पानी में आधा डूबा हुआ है और अपनी फन फैलाए उस इंसान की जांघों के ऊपर पसरा हुआ है.

इंटरनेट पर कब, क्या, और किस हद तक वायरल हो जाए कोई अंदाजा नहीं लगा सकता. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने डर, हैरानी और सनक की सारी हदें पार कर दी हैं. एक शख्स बाथटब में बैठा है और उसके साथ न कोई बबल्स हैं, न रबड़ डकी बल्कि एक जिंदा, भारी-भरकम और बेहद खतरनाक अजगर है, जिसे उसने अपनी गोद में आराम से बैठा रखा है.

वीडियो की शुरुआत ही रोंगटे खड़े कर देने वाली है. शख्स बाथटब में है, हल्की मुस्कान लिए हुए, जैसे किसी स्पा में रिलैक्स कर रहा हो. लेकिन तभी कैमरा नीचे जाता है और सामने आता है वो डरावना नजारा जी हां, एक विशालकाय अजगर, जो पानी में आधा डूबा हुआ है और अपनी फन फैलाए उस इंसान की जांघों के ऊपर पसरा हुआ है.

विशालकाय अजगर को बाथटब में नहलाता दिखा शख्स

आज के जमाने में सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए लोग क्या क्या कर बैठते हैं. इसका ताजा और सबसे हैरान कर देने वाला नमूना एक वायरल वीडियो बन गया है. इसमें एक शख्स खुलेआम अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए, एक जिंदा और भारी भरकम अजगर के साथ बाथटब में नहाता दिखाई देता है. हां, आपने सही पढ़ा. नहाता है. वो भी बड़े आराम से, मानो किसी थैरेपी सेशन का हिस्सा हो. वीडियो की शुरुआत शांतिपूर्ण लगती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)

10 फीट का है खतरनाक अजगर!

शख्स का कैमरा एक बाथटब पर फोकस करता है जहां एक युवक हाफ-बॉडी पानी में डुबोकर बैठा है. लेकिन जैसे ही कैमरा नीचे जाता है, दर्शक कांप उठते हैं. बाथटब में उसके साथ कोई नन्हा-मुन्ना पालतू जानवर नहीं, बल्कि एक खतरनाक, मांसल, विशाल अजगर मौजूद है, जिसकी लंबाई कम से कम 10 फीट के आसपास लग रही है. अजगर उसके पैरों के बीच लिपटा हुआ है और शख्स उसे गोद में उठाए बैठा है जैसे कोई कुत्ते के बच्चे को पुचकार रहा हो.

यह भी पढ़ें: 'यमराज के साथ उठना-बैठना है...' नदी में गिरा ट्रक तो छत पर बैठकर तंबाकू रगड़ने लगा शख्स, वीडियो वायरल

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को therealtarzann नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मरने का है क्या तुझे? एक और यूजर ने लिखा...ये अजगर किसी लड़की से कई ज्यादा खूबसूरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मैं भी मेरे एनाकोंडा को रोज ऐसे ही नहलाता हूं.

यह भी पढ़ें: जहां मैदान में बॉल उड़ती है, वहां पाकिस्तान ने बंदा उड़ा दिया! यूजर्स बोले देसी आयरन मैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget