एक्सप्लोरर

हवा में था प्लेन, पैसेंजर खोलने लगा इमरजेंसी गेट, हलक में आ गई जान; देखें वीडियो

मामला इतना गंभीर हो गया कि पायलट को विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित रहे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हवाई जहाज की उड़ान के दौरान ऐसा हंगामा हुआ कि सभी यात्रियों की सांसें अटक गईं. अमेरिका में उड़ रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने अचानक आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की और एक फ्लाइट अटेंडेंट को धक्का दे दिया. इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी भी दे डाली. मामला इतना गंभीर हो गया कि पायलट को विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित रहे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ओमाहा से डेट्रॉइट जा रही थी फ्लाइट

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिका के ओमाहा से डेट्रॉइट जा रही डेल्टा कनेक्शन फ्लाइट 3612 में हुई. फ्लाइट को स्काईवेस्ट एयरलाइंस चला रही थी. गुरुवार शाम करीब 7 बजे (स्थानीय समय) एक यात्री ने अचानक प्लेन के इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश शुरू कर दी. जब एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन्हें धक्का दे दिया और धमकी दी कि वह उन्हें जान से मार देगा.

चालक दल को दी जान से मारने की धमकी, पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

इस फ्लाइट में उस वक्त 67 यात्री और 4 क्रू मेंबर यानी चालक दल के लोग सवार थे. जैसे ही पायलट को इस घटना की जानकारी मिली, उसने तुरंत सीडर रैपिड्स, आयोवा में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया, “इस समय यात्री का हमारी फ्लाइट अटेंडेंट से झगड़ा हो रहा है.” हालांकि, वह व्यक्ति दरवाजा नहीं खोल पाया और किसी को चोट भी नहीं लगी.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद 23 साल के मारियो निकप्रेलाज, जो एल्खोर्न, नेब्रास्का का रहने वाला है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस वाले उस युवक को विमान से बाहर ले जा रहे हैं. उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए हैं और वह बिना विरोध किए बाहर निकलता है.

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को @MarioNawfal नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लोग कुछ भी कर रहे हैं और दुनिया भी उन्हें भाव देने में लगी है. एक और यूजर ने लिखा...लैंड कराने की बजाए दो थप्पड़ देकर शांत कराना चाहिए था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इतने लोगों से एक बदतमीज नहीं संभला.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget