एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बच्चे को सूसू करा रहे थे पापा, शख्स ने बना लिया वीडियो, हो गया वायरल

ये वीडियो देखकर न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लोग हैरान और गुस्से में हैं, क्योंकि ऐसा व्यवहार न केवल गैर जिम्मेदारी है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करता है.

दिल्ली मेट्रो की चमचमाती ट्रेनें और व्यवस्थित प्लेटफॉर्म्स जहां रोज लाखों यात्री सफर करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग मिल जाते हैं जो नियमों की धज्जियां उड़ाकर दूसरों के लिए खतरा बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने मासूम बच्चे को मेट्रो की पटरियों पर टॉयलेट कराता दिखाई दे रहा है. ये वीडियो देखकर न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लोग हैरान और गुस्से में हैं, क्योंकि ऐसा व्यवहार न केवल गैर जिम्मेदारी है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करता है. इंटरनेट के गलियारों में अब इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर बच्चे तो टॉयलेट कराने लगा शख्स

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़ा है और उसका बच्चा उसी जगह टॉयलेट कर रहा है. आसपास के लोग हैरानी से देखते रह जाते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता. इसी दौरान एक अन्य शख्स आता है, जो इस गैर जिम्मेदाराना हरकत को रिकॉर्ड करने लगता है. वह वीडियो बनाते हुए उस व्यक्ति को डांटता है और कहता है कि यह बेहद गलत और शर्मनाक हरकत है. वो शख्स साफ शब्दों में कहता है, "आप गैर जिम्मेदार नागरिक हैं, आपको शर्म आनी चाहिए. इसके बाद भी शख्स अपने बच्चे को नहीं रोकता और उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आती.

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो का है मामला

मामला दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन का है जहां ये शख्स अपने बच्चे को पटरियों पर टॉयलेट कराने लगा. दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर हमेशा कड़े नियम बनाए गए हैं, लेकिन इस तरह के मामले ये दिखाते हैं कि नियमों का उल्लंघन कहीं न कहीं होता रहता है. मेट्रो पटरियों पर इस तरह की हरकतें न केवल यात्रियों के लिए खतरा पैदा करती हैं बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं.

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @TazaTamacha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रही है. एक यूजर ने लिखा...मेट्रो में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है तो बच्चा कहां जाएगा. एक और यूजर ने लिखा...मेट्रो के केवल कुछ ही स्टेशनों पर टॉयलेट की व्यवस्था है ऐसा हर जगह होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये दिल्ली की जनता है, कहीं भी शुरू हो जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget