एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड की सलाह पर शख्स ने कुंभ में बेचे दातुन, कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

Viral Video: शख्स कहता है कि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे बताया था कि इस बिजनेस में कोई पैसा नहीं लगाना पड़ता, बस नीम की दातुन तोड़ो और बेचना शुरू कर दो. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Trending Video: कुंभ के तो आपने कई सारे किस्से सुन लिए होंगे और चर्चित चेहरों के वायरल वीडियो से भी आप खूब वाकिफ होंगे. फिर चाहे वो आईआईटीयन बाबा हो या फिर कथित साध्वी हर्षा. इसके अलावा मोनालिसा और चिमटे वाले बाबा ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, इस बार जो शख्स कुंभ से वायरल हो रहा है वह एक सामान्य सा लड़का है जो कुंभ के दौरान दातुन बेच रहा है. दातुन बेचते हुए इस शख्स ने अपनी कमाई का खुलासा किया, जिसे जानने के बाद लोगों के होश उड़ गए. शख्स ने दातुन का बिजनेस अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर शुरू किया था. वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

गर्लफ्रेंड ने कराया शख्स को हजारों का फायदा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स कुंभ में कैमरे के सामने अपनी दातुन बेचकर कमाई बताते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में शख्स ने कहा कि आज मेरा कुंभ में 5वां दिन है और मैं 40 हजार रुपये कमा चुका हूं. इसके बाद उससे पूछा जाता है कि ये सब किसका आइडिया था, तो शख्स जवाब देते हुए अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लेता है. वो कहता है कि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे बताया था कि इस बिजनेस में कोई पैसा नहीं लगाना पड़ता, बस नीम की दातुन तोड़ो और बेचना शुरू कर दो. मैं जितनी भागदौड़ करता हूं मुझे उतना ही पैसा मिलता है.

5 दिन में कमा डाले 40 हजार रुपये!

गौरतलब है कि शख्स ने 5 दिन में ही 40 हजार कमा डाले. कई बार तो शख्स एक दिन में 9 हजार रुपये तक कमा लेता है. वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं और लोगों का कहना है कि 45 करोड़ लोग महाकुंभ में पहुंचने वाले हैं, हम भी दातुन लेकर कुंभ की ओर निकल पड़ते हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Deepseek AI के बाद चीन में दिखे ये खतरनाक रोबोट, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को @Prof_Cheems नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 76 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....चलो कोई तो खुश है अपनी बंदी से. एक और यूजर ने लिखा...भाई ऐसी गर्लफ्रेंड कहां मिलती है, मुझे भी दिला दो यार. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अंडरग्राउंड हो जाना भाई, वरना ताई तुझसे तेरा पैसा ले जाएगी.

यह भी पढ़ें: हाथ पैरों में है चमत्कारिक शक्तियां, लोगों को छूकर ठीक कर रहे कुंभ के डॉक्टर बाबा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Video: बाहर से पिता ने लगाई पुकार, गर्भ में मुस्कुरा उठा बच्चा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
बाहर से पिता ने लगाई पुकार, गर्भ में मुस्कुरा उठा बच्चा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'कमरा क्यों नहीं ले लेते' पार्क में बैठ अपनी पार्टनर को किस कर रहा था वकील, पब्लिक ने बनाया भूत
'कमरा क्यों नहीं ले लेते' पार्क में बैठ अपनी पार्टनर को किस कर रहा था वकील, पब्लिक ने बनाया भूत

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget