एक्सप्लोरर

Viral Video: अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के अंदर शख्स ने चलाई बाइक, पुलिस ने किया ई-चालान

Ayodhya News: अयोध्या के राम की पैड़ी घाट से एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये शख्स सरयू नदी में बाइक चलाते हुए दिख रहा है. पुलिस ने शख्स का ई-चालान किया है.

Ayodhya Saryu River: अयोध्या हिंदुओं (Hindus) की आस्था का प्रतीक है. अयोध्या में बहने वाली सरयू नदी (Saryu River) में श्रद्धालु (Devotees) डुबकी लगाते हैं और भगवान (God) से प्रार्थना करते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने धार्मिक स्थलों को भी मज़ाक ही समझ लिया है. एक ऐसे ही शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस शख्स ने राम की पैड़ी घाट पर सरयू नदी में बाइक चलाई है. 

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सरयू नदी में एक दंपत्ति को किस (Kiss) करते हुए देखा गया था. वहीं अब इस ताजा मामले ने एक बार फिर अयोध्या को चर्चा में ला दिया है. इस वायरल वीडियो में आप एक शख्‍स को पवित्र घाट 'राम की पैड़ी' पर सरयू नदी के अंदर बाइक (Bike) चलाते देख सकते हैं.

नदी में बाइक चलाता दिखा शख्स

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर अयोध्‍या पुलिस से ट्विटर पर शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. इस वायरल वीडियो में एक शख्‍स सरयू नदी के अंदर बाइक चलाता दिख रहा है. वहीं, श्रद्धालु सरयू नदी के अंदर स्‍नान कर रहे हैं. इस वीडियो को कुछ ट्विटर यूजर ने शेयर किया और अयोध्‍या पुलिस को टैग किया. 

'ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा'

पवित्र सरयू नदी में बाइक चलाने के इस मामले में अयोध्‍या के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का बयान भी सामने आया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्‍होंने कहा कि इस तरह के कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. वहीं जब यह घटना हुई तो वहां तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने किया ई-चालान

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया यूजर्स ने अयोध्या पुलिस से कार्रवाई की मांग की. इसके बाद अयोध्‍या पुलिस ने इस मामले में शख्‍स का ई-चालान काटने का स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया. हालांकि यह शख्‍स कौन है, इस बारे में अभी जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है. 

ये भी पढ़ें- Viral Video: मां ने पूछा- बड़े होकर क्या बनोगी? बेटी का जवाब सुन हंसी से लोटपोट हुए लोग

ये भी पढ़ें- Shocking: पहाड़ से नीचे उतर रहा था ऊंट, अचानक पैर फिसला और…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget