एक्सप्लोरर

रील बनाने के लिए बाइक से पूरी ट्रेन को खींचने लगा शख्स, लोग बोले- तुरंत जेल में डालो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से भारी भरकम ट्रेन को खींचने का प्रयास कर रहा है. लोग इसे बेवकूफी और न जाने क्या क्या कह रहे हैं. आप भी देखिए.

Trending Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. हाल ही में एक ऐसी ही पोस्ट वायरल हो रही है. जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल से ट्रेन को खींचने की कोशिश करता नजर आ रहा है. इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और शख्स की जमकर क्लास लगा दी. 

ट्रेन को बाइक से खींचने की कोशिश करता शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूरज को दीया दिखाने का काम एक शख्स के जरिए किया जा रहा है. कहने का मतलब ये कि हजारों लोगों को अकेले दम पर खींचकर अपने गंतव्य तक पहुंचाने वाली ट्रेन को एक शख्स छोटी सी बाइक से खींचता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में शख्स ने ट्रेन के इंजन पर एक जंजीर को फंसाया हुआ है जिसे उसने अपनी बाइक से बांधा हुआ है, इसके बाद वह बाइक को स्टार्ट कर पटरी पर ही ट्रेन को खींचने का प्रयास कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ऑफिस में लड़ा रहे थे इश्क, कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता तो अदालत पहुंचा कपल, यहां जानें

बाइक का निकला दम, लेकिन तस से मस नहीं हुई ट्रेन

वायरल वीडियो में शख्स ने अपनी और अपनी बाइक की पूरी जान झोक दी, लेकिन ट्रेन को वो टस-से-मस नहीं कर पाया. बाइक से बंधी ट्रेन भी शायद बोल पड़ी होगी कि भाई तुमसे न हो पाएगा. तो वहीं बाइक अपना जोर लगाते हुए एक पहिए पर खड़ी हो गई, उसका बस दम निकलने ही वाला था कि बाइक भी बोल पड़ी, रहने दो साहब किस जन्म की दुश्मनी निकाल रहे हो. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और यूजर्स ट्रेन खींचने वाले शख्स की शब्दों से ताजपोशी कर रहे हैं. आइए आप भी देख लीजिए.

यह भी पढ़ें: 'पैसा ही सब कुछ है' VIP दर्शन के लिए लोगों की गर्दन पकड़कर धकेलते दिखे बाउंसर, लाल बाग के राजा का वीडियो वायरल

बेवकूफी की हद, गिरफ्तार करो, बोले यूजर्स

वीडियो को @trainwalebhaiya नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है. वीडियो शेयर करते हुए एक्स पेज ने शख्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है, वहीं शख्स की पूरी जानकारी भी इसमें शेयर की गई है. पोस्ट के मुताबिक शख्स का नाम पंकज है, लोकेशन बनहेड़ा खास स्टेशन रुड़की देवबंद लाइन की बताई जा रही है. पोस्ट में बाइक का नंबर भी दिया गया है. यूजर्स का कहना है कि यह बेवकूफी की हद है, इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या मनहूस है 13 तारीख और शुक्रवार का कनेक्शन, सोशल मीडिया पर बवाल क्यों काट रहे लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: नाले के पानी में सब्जियां धोता दिखा शख्स, यूजर्स बोले- नोएडा वालों ये है तुम्हारा खाना? वीडियो वायरल  
नाले के पानी में सब्जियां धोता दिखा शख्स, यूजर्स बोले- नोएडा वालों ये है तुम्हारा खाना? वीडियो वायरल  
Venezuela Earthquake Viral Video: धरती डोली, लोग भागे... और फिर खामोशी! कैमरे में कैद हुआ वेनेजुएला का डरावना मंजर; देखें वीडियो
धरती डोली, लोग भागे... और फिर खामोशी! कैमरे में कैद हुआ वेनेजुएला का डरावना मंजर; देखें वीडियो
Viral Post: तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
Video: ट्रेन के इंजन में घुसी अजगर की खूंखार औलाद, लोको पायलट के छूटे पसीने- वीडियो वायरल
ट्रेन के इंजन में घुसी अजगर की खूंखार औलाद, लोको पायलट के छूटे पसीने- वीडियो वायरल

वीडियोज

₹5 लाख की कार आज ₹10 लाख की क्यों? आखिर पैसा जा कहाँ रहा है? #autolive
Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News
Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि...'
सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि...'
PoK Protest: पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का शतक, नहीं चला देवदत्त पडिक्कल का बल्ला; गायकवाड़ भी फ्लॉप
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का शतक, नहीं चला देवदत्त पडिक्कल का बल्ला
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, सलमान खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और दीजिए इस्तीफा, राहुल का धर्मेन्द्र प्रधान पर बड़ा हमला
देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और दीजिए इस्तीफा, राहुल का धर्मेन्द्र प्रधान पर बड़ा हमला
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
Embed widget