एक्सप्लोरर

नहीं देखा होगा चाय के साथ ऐसा अत्याचार, शख्स ने एनर्जी ड्रिंक डालकर बना दी चाय- भड़क गए यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर चाय लवर्स का दिल टूट सकता है और उन्हें गुस्सा भी आ सकता है. आइए आपको गुलाबी चाय से रूबरू कराते हैं.

Trending Video: चाय एक ऐसा नाम जिसे सुनकर हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. सर्दी हो या गर्मी जो पक्के चाय के महबूब हैं उन्हें हर मौसम में चाय की चुस्की चाहिए ही होती है. ऐसे में बरसात का मौसम हो और चाय की टपरियों पर भीड़ ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर चाय लवर्स का दिल टूट सकता है और उन्हें गुस्सा भी आ सकता है. अभी कुछ दिन पहले आपने हमारी पिंक तंदूरी चिकन वाली खबर पड़ी होगी. आइए आपको गुलाबी चाय से रुबरू करवा ही देते हैं.

चायवाले ने चाय के साथ किया ये घिनौना काम 

पिंक चाय सुनकर आपके जहन में कश्मीरी चाय आ रही होगी, लेकिन हम उस गुलाबी चाय की बात यहां नहीं कर रहे हैं, यहां बात हो रही है स्टिंग एनर्जी ड्रिंक वाली चाय की. जी हां, आपने चाय में इलायची, लौंग, अदरक, मसाला डालते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी स्टिंग वाली चाय पी? दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गली के चाय वाले ने चाय को अपनी जागीर समझ लिया और लगा उसमें स्टिंग उड़ेलने. 

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sandesh Bora (@f4foodi)

चाय वाले ने सामान्य तरीके से जो चाय बनाने का तरीका है उसके मुताबिक पहले पतीली में दूध डाला उसके बाद चाय पत्ती डालकर उसे हिलाया, बाद में शक्कर डालकर चाय में उबाल आने पर शख्स ने इसमें स्टिंग की बोतल उड़ेल दी. यकीनन यह नजारा देखकर आपका कलेजा अपनी जगह से हिल जाएगा, लेकिन चाय वाले ने किसी के कलेजे की परवाह नहीं की. इसके बाद चाय को छानकर कप में भरा और उनमें भी बोतल में बची हुई स्टिंग डाल दी. अब इसका टेस्ट क्या और कैसा रहा होगा ये तो पीने वालों को पता, लेकिन चाय के साथ ये सीधा-सीधा अन्याय है.

यूजर्स का फूटा गुस्सा

f4foodi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 17.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं 2 लाख से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर अपना गुस्सा जमकर निकाल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इन छपरियों ने तो चाय को भी नहीं छोड़ा, माफ करो भाई. एक और यूजर ने लिखा...भाई सबको अस्पताल भेजकर रहेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये तो सीधा-सीधा जहर बेच रहा है.

ये भी पढ़ें - इंग्लैड की सबसे खतरनाक ड्राइवर, उम्र 96 साल और ड्राइविंग ऐसी कि कार से रौंद दिए दो लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YesMadam CEO Love Story Viral : YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
Dakshineswar Railway Station Accident: Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
Solar Panel Viral Video: बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
Viral News: बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड
बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget