एक्सप्लोरर

भाई ने तो चक्रव्यूह रच दिया... भेड़-बकरियों को ऐसा दौड़ाया कि जलती आग में करने लगीं स्टंट...

वीडियो देखकर आपको वही शेर याद आ जाएगा कि "आग को खेल पतंगों ने समझ रक्खा है, सबको अंजाम का डर हो ये जरूरी तो नहीं." वीडियो देखकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी.

Trending Video: सोशल मीडिया पर यूं तो आपने कई सारे स्टंट के वीडियो देखे होंगे. कोई बाइक पर स्टंट कर रहा है, कोई पानी में ऊंचाई से कूद रहा है तो कोई मौत से खेल रहा है. लेकिन क्या आपने कभी भेड़ बकरियों को आग से खिलवाड़ करते देखा? नहीं देखा तो देख लीजिए. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स भेड़ बकरियों को ऐसा दौड़ाता है कि वो खतरनाक तरह से जल रही आग के इर्द गिर्द जाकर घूमने लग जाती है. वीडियो देखकर आपको वही शेर याद आ जाएगा कि "आग को खेल पतंगों ने समझ रक्खा है, सबको अंजाम का डर हो ये जरूरी तो नहीं." वीडियो देखकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी और आप बेसाख्ता केवल बकरियों को ही टकटकी लगा कर देखते रहेंगे.

शख्स ने बकरियों से आग में करवाया स्टंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोगों ने खुले मैदान में आग लगाई हुई है. यह आग इस तरह लगी हुई है कि इसके चारों ओर चौराहा बना हुआ है. आग को लोग जलते हुए देख ही रहे होते हैं कि वहां एक चरवाहा अपनी सैकड़ों बकरियों के साथ पहुंचता है और उन्हें आग के चारों ओर घुमाने लगता है. शुरू में तो बकरियां शख्स के पीछे पीछे दौड़ती हैं, लेकिन जैसे ही शख्स तेज भागने लगता है, बकरियां भी रफ्तार पकड़कर आग को मजाक समझते हुए उसके साथ स्टंट करने लगती है. शख्स जिस तरह से बकरियों के पैरों में रफ्तार भरकर उनके बीच से हटता है उससे ऐसा लगता है कि किसी ने इंजन को स्टार्ट करके स्टार्टर निकाल लिया हो.

इससे पहले आग में कूद कर बकरी के सुसाइड का वीडियो हुआ था वायरल

आग के चारों ओर घूमते हुए ये बकरियां आग के करीब पहुंच कर उछल कूद करने लगती हैं. मानों आग से खेलना उनका रोज का काम हो. हालांकि ये वीडियो ऐसे वक्त पर सामने आया है जब एक बकरी अपने मालिक की भट्टी में जलती हुई आग को देखकर उसमें कूद गई थी. इस तरह की हरकतों पर जन्तु प्रेमी लोगों ने वीडियो पर नाराजगी जाहिर की है और कमेंट बॉक्स में शख्स को जमकर लताड़ लगाई है.

यह भी पढ़ें: शख्स ने सोते-सोते AI से 1000 नौकरियों में किया अप्लाई, सुबह उठा तो रह गया हैरान

यूजर्स ने शख्स को लगाई जमकर लताड़

सोशल मीडिया पर वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दी. एक यूजर ने लिखा....इस शख्स को अक्ल नाम की कोई चीज है? जानवरों को आग में धकेलने के लिए तो इस पर केस होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...इन बकरियों और तमाशा देख रहे लोगों में कोई अंतर नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये तो हद हो गई, कोई इस तरह से जानवरों की जान जोखिम में डालता है क्या.

यह भी पढ़ें: भारत की पहली महिला शिक्षक फातिमा शेख एक काल्पनिक पात्र हैं, खूब वायरल हो रहा है दिलीप मंडल का यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget