एक्सप्लोरर

कोई इनके लिए भी कानून लाओ भाई! शख्स ने बनाया मॉन्स्टर ड्रिंक से ऑमलेट तो बरसे यूजर्स, देखें वीडियो

मॉन्स्टर ड्रिंक का ऑमलेट? सुनकर ही दिल घबरा गया और पेट ने SOS सिग्नल भेज दिया. मतलब सोचो जरा, जहां ऑमलेट से उम्मीद होती है कि वो प्रोटीन से भरा, गर्मागर्म, घी तेल वाला प्यार हो.

Trending Video: कभी आपने सोचा है कि अंडे और एनर्जी ड्रिंक की जुगलबंदी कैसी होगी? नहीं ना? क्योंकि सोचने लायक है भी नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क किनारे अंडे बेचने वाला दुकानदार सीधे मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक को तवे पर उड़ेलता है और फिर उसमें फोड़ देता है दो अंडे. न चुटकी नमक, न मसाला बस मॉन्स्टर और अंडे का कॉकटेल. फिर चम्मच घुमाकर वो बनाता है Monster ऑमलेट चुर्री और देखने वालों का सिर ही नहीं, आत्मा तक घूम जाती है.

शख्स ने बनाया मॉन्स्टर ड्रिंक का ऑमलेट!

मॉन्स्टर ड्रिंक का ऑमलेट? सुनकर ही दिल घबरा गया और पेट ने SOS सिग्नल भेज दिया. मतलब सोचो जरा, जहां ऑमलेट से उम्मीद होती है कि वो प्रोटीन से भरा, गर्मागर्म, घी तेल वाला प्यार हो, वहां कोई उसमें मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक डाल दे, जो खुद ही बैटरी चार्ज करने वाला लिक्विड है. ये तो ऐसा हो गया जैसे कोई बिरयानी में कोल्ड ड्रिंक डाल के बोले स्पार्कलिंग मसालेदार तड़का. इस तरह का कॉकटेल तो पेट को नहीं, सीधा एम्बुलेंस को बुलाने का न्योता है. और टेस्ट? भैया, अगर जीभ में जान हो, तो भाग जाएगी.

तवे पर डाली ड्रिंक और उड़ेल दिए अंडे

वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली या मुंबई जैसी किसी मेट्रो सिटी की किसी तंग सी गली में एक शख्स ठेले पर तवा गर्म कर रहा है. फिर वो मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक की कैन खोलता है, जैसे कोई बटर या तेल डालने वाला हो. झाग उड़ते ही तवे से अजीब सी गंध निकलने लगती है और तभी वो दो अंडे फोड़ कर सीधे उसमें डाल देता है. घिसी हुई चम्मच से वो इस "ऊर्जा-युक्त ऑमलेट" को फटाफट सेकता है और फिर प्लेट में रखकर उस पर चुर्री की स्टाइल में प्लेट में परोस देता है. वीडियो देखने के बाद उनके कमेंट्स में डर और दिल में दहशत साफ देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 50 सर्टिफिकेट और 10 मेडल! फिर भी इंटर्नशिप के लिए दर दर भटक रही DU की ये स्टूडेंट

कोई कानून बनाओ इनके लिए, बोले यूजर्स

वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई कोई एंबुलेंस भी ले आना इसे खाने के बाद. एक और यूजर ने लिखा..कैमरा देखकर कुछ भी बनाने लग जाते हैं लोग. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इनके लिए भी कोई कानून ले आओ भाई.

यह भी पढ़ें: कानपुर में चोर की चप्पल तोड़ कुटाई! मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का लड़की ने बनाया भूत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget