एक्सप्लोरर

कानपुर में चोर की चप्पल तोड़ कुटाई! मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का लड़की ने बनाया भूत, देखें वीडियो

लड़की की चप्पलें चोर के मुंह पर धड़ाधड़ बजने लगीं. कोई गिनता तो शायद गिनती दस से ऊपर ही जाती. चोर पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाया कि क्या हो रहा है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.

कानपुर की सड़कों पर उस वक्त हलचल मच गई जब एक चोर को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. लेकिन असली तमाशा तो तब शुरू हुआ जब एक बहादुर लड़की ने खुद मोर्चा संभाल लिया. पुलिस या पब्लिक का इंतजार किए बिना उसने जो किया, उसका वीडियो अब पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जैसे ही चोर ने झपट्टा मारा, लड़की ने बिजली की तेजी से उसे दबोच लिया और अगले ही पल उसकी चप्पलें चोर के मुंह पर धड़ाधड़ बजने लगीं. कोई गिनता तो शायद गिनती दस से ऊपर ही जाती. चोर पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाया कि क्या हो रहा है, लेकिन जब तक होश आता, वो चप्पलों की झड़ी में नहा चुका था.

मोबाइल चोर को लड़की ने चप्पल से कूटा

कानपुर की एक लड़की ने सड़क पर जो किया, वो हर उस इंसान के लिए सबक है जो सोचता है कि लड़कियां कमजोर होती हैं. ये घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. दिन दहाड़े, भीड़भाड़ वाली जगह पर एक चोर ने झपट्टा मारकर लड़की का मोबाइल चुराने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने उस दिन चप्पल से लिखी कहानी तैयार कर रखी थी. जैसे ही लड़की को एहसास हुआ कि उसका फोन झपटा गया है, उसने बिना एक पल गंवाए उस चोर को दौड़ाकर पकड़ा.

भीड़ जमा हो गई, लोग मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगे, लेकिन लड़की के हाथ में कुछ और था और वो थी उसकी उसकी चप्पल. इसके बाद शुरू हुआ "सड़क पर न्याय" का लाइव एपिसोड. लड़की ने न गाली दी, न घूंसा चलाया, सीधा चप्पल उठाई और चोर के मुंह, पीठ, पीठ की खाल, और आत्मा तक पर बजा दी.

चोर को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला

ये सब इतने अचानक और तेजी से हुआ कि चोर कुछ समझ पाता, तब तक उसके चेहरे पर चप्पलों की बौछार हो चुकी थी. लोग दंग थे, लोग लड़की को चप्पल बजाने के लिए चने की झाड़ पर चढ़ा रहे थे और वीडियो बना रहे थे. हालांकि कुछ लोग वीडियो में चोर को मां बहन की दुहाई देते दिख रहे हैं, लेकिन वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शख्स मोबाइल चुरा रहा था इसलिए उसकी कुटाई हुई.

यह भी पढ़ें: ये सिस्टम की लाश है...मरे हुए बेटे को कंधे पर उठाकर ले गया पिता, बेबस बाप की चीखें सुन कांप जाएगी आत्मा; देखें वीडियो 

यूजर्स ले रहे मजे

वहां मौजूद लोग मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगे और कुछ ने तो लड़की के इस बहादुरी भरे कदम की तारीफ करते हुए कहा..बहन, तूने तो न्याय ऑन द स्पॉट दे दिया. किसी ने कहा इतनी तेज सर्विस तो पुलिस भी नहीं देती. वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है. लोग लिख रहे हैं. चप्पलवाली बहन को सलाम. वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: मेट्रो में धूप का चश्मा...Delhi Metro में एक और कलेश, अंकल से भिड़ गई पापा की परी! वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget