एक्सप्लोरर

केले के पत्तों को काटकर शख्स ने बना दिया हलवा, यूजर्स के मुंह में आया पानी

Viral Video: इन दिनों एक शख्स सभी को अपने खाना पकाने के खास हुनर से दंग कर रहा है. वायरल हो रही एक वीडियो में शख्स को केले के पत्तों से हलवा बनाते देखा जा रहा है.

Banana Leaf Halwa Viral Video: आए दिन हम ऐसे कई लोगों को अतरंगी व्यंजन बनाते देखते हैं. जिसकी कल्पना एक आम इंसान कभी कर ही नहीं सकता है. हाल ही के दिनों में स्ट्रीट फूड वेंडरों को कई तरह के फ्यूजन फूड बनाते देखा गया. जिसे देख कई लोगों ने इसे उनके पसंदीदा खाने के साथ अत्याचार बताया वहीं कई लोगों को यह काफी भयानक लगा. फिलहाल इसी बीच एक शख्स को अजीबोगरीब हलवा बनाते देखा जा रहा है. जिसे बनाने के लिए वह केले के पत्तों का इस्तेमाल करता है.

आमतौर पर हम सभी ने सर्दियों के दिनों में बाजारों में मिलने वाले गाजर के हलवे का स्वाद जरूर ही चखा होगा. जिसके स्वाद के लाखों दीवाने होते हैं. वहीं कुछ लोग लौकी से लेकर सूजी तक के हलवे बनाना पसंद करते हैं. फिलहाल इन दिनों एक शख्स को केले की पत्तियों से हलवा बनाते देख यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई है. जिसे देखने के बाद यूजर्स के रिएक्शन देखने लायक बनते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Broken_boys_cooking (@brokenboyscooking)

केले के पत्ते से बना दिया हलवा

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स केले के बगीचे के बीच उसकी पत्तियों को काट कर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते देखा जा रहा है. जिसके बाद वह पत्ती के टुकड़ों को पीसकर पतला पेस्ट बना लेता है. फिर वह उसे एक बर्तन में छानकर निकालता है. जिसमें वह पीसी हुई चीनी को मिलाता है और फिर बर्तन में रखकर उसे पकाना शुरू कर देता है. जैसे-जैसे हलवा पकता जाता है उसका पानी भाप बनकर उड़ जाता है और बर्तन में हरे रंग का गाढ़ा पेस्ट बच जाता है.

वीडियो देख यूजर्स दंग

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बाद में केले के पत्तों के हलवे के ऊपर ड्राई फ्रूट्स को काटकर डालता है और फिर उसे अपने दोस्त को सर्व करता है. इस हलवे को खाकर उसका दोस्त रिस्पॉन्स करता है. जिसे देख यूजर्स भी दंग रह गए हैं. फिलहाल brokenboyscooking नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वहीं वीडियो को देख यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'इसका स्वाद कैसा है? खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए केले के पत्ते पर गर्मागर्म भोजन परोसा जाता है. मुझे आश्चर्य है कि पत्ते का हलवा कैसे बनाया जा सकता है.'

यह भी पढ़ेंः बेशरम रंग पर लड़की ने रीक्रिएट किए दीपिका पादुकोण के सिग्नेचर स्टेप, वीडियो से नहीं हटेगी नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget