एक्सप्लोरर

खूंखार दरिंदे को पानी से निकाल शख्स ने लगाया गले... देखने वालों के हलक में आ गए प्राण, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में एक शख्स नदी के बीचोंबीच मगरमच्छ के साथ ऐसे नाच रहा है, जैसे किसी शादी में ‘डीजे वाले बाबू’ चल रहा हो. और वो भी मगरमच्छ के इतने पास जैसे दो जिस्म एक जान हों.

Trending Video: ये बताने की जरूरत नहीं कि मगरमच्छ किसी चिड़ियाघर का प्यारा टेडी बियर नहीं है बल्कि ये जल का वो जल्लाद है, जिसकी एक काट 3700 PSI की ताकत के साथ सीधी हड्डियों तक पहुंचती है. यानी एक बार जबड़ा बंद हुआ, तो समझ लो हड्डियों का भर्ता बनते देर नहीं लगती. लेकिन जनाब, सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, वो देखने के बाद इंसान का दिमाग घूम जाए. वीडियो में एक शख्स नदी के बीचोंबीच मगरमच्छ के साथ ऐसे नाच रहा है जैसे किसी शादी में ‘डीजे वाले बाबू’ चल रहा हो. और वो भी मगरमच्छ के इतने पास जैसे दो जिस्म एक जान हों. वीडियो में मगरमच्छ आराम से पड़ा है और बंदा उसके चारों तरफ ऐसे घूम रहा है जैसे किसी फिल्म का आइटम सॉन्ग शूट कर रहा हो. कोई डर नहीं, कोई घबराहट नहीं बस जल-थल डांस पार्टी का माहौल.

पानी में मगरमच्छ के साथ महबूब की तरह गले लग गया शख्स

सोचो जरा एक तरफ खूंखार मगरमच्छ, जिसकी एक चपट में हड्डियां कुरकुरी पापड़ बन जाएं और दूसरी तरफ इंसान वो भी ऐसा जो डर से नहीं, इश्क से डोल रहा है. इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो जंगल में आग की तरह फैल गया है, जिसमें एक बंदा मगरमच्छ के साथ कुछ ऐसे घुला-मिला है जैसे पुराने आशिक मिलने के बाद “तेरे बिना जी ना पाएंगे” वाला गाना बजा हो. कोई खौफ नहीं, कोई दूरी नहीं बस दोनों ऐसे साथ-साथ तैरते हैं जैसे "डर" को इन्होंने तलाक दे दिया हो. शख्स पानी में खेल रहा है, तभी उसके पास एक खूंखार मगरमच्छ आता है और वो डरने के बाद इसे अपनी बाहों में भर लेता है, इसके बाद शुरू होता है मौत का इश्का वाला नाच, जिसे देखने के बाद अच्छे अच्छे पहलवानों के पसीने छूट गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fishing Community (@fishing.tribe)

जानलेवा है ऐसा स्टंट

वीडियो देखकर लोग हक्के-बक्के हैं, कुछ को लग रहा है ये कोई नेचर लव स्टोरी का शूट चल रहा है और कुछ तो ठहाके लगाकर पूछ रहे हैं कि भाई कहीं ये मगरमच्छ नकली तो नहीं है. हालांकि ये कहना एक दम ठीक होगा कि ये मौत का सरेआम तमाशा है और इस तरह की हरकत किसी भी वक्त जिंदगी को पटरी से उतारकर मौत की खाई में ले जा सकती है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है. हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे जानवर को लोगों ने नकली भी करार दिया है, उनका कहना है कि ये सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया है.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

यूजर्स नहीं कर पा रहे यकीन

वीडियो को fishing.tribe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये कैसे संभव है, मुझे यकीन क्यों नहीं आ रहा. एक और यूजर ने लिखा...वॉट, ये किस तरह का स्टंट है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आदमखोर किसी का दोस्त कैसे बन सकता है.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget