Watch: काम करते-करते शख्स को लगा कमर पर रेंग रहा है सांप, जमीन पर गिरने के बाद पता चला सच
Trending Video: शख्स जिस समय पाइप रोल कर रहा था तभी इसका एक सिरा उसे पीछे से टच हो गया. शख्स इससे बुरी तरह डर गया, मानो जैसे कोई सांप उसकी कमर पर रेंग रहा है.

Man Falling Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल रहते हैं. इनमे से नेटिजंस को गिरते फिसलते लोगों के वीडियो खूब गुदगुदाते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. वीडियो में ये शख्स अपनी ही गलती के कारण बुरी तरह डर जाता है और बेहद मजेदार अंदाज में जमीन पर गिरता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और हर किसी को जमकर हंसने पर मजबूर कर रहा है.
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स किसी गोदाम या स्टोर में पाइप रोल कर रहा है. सब कुछ नॉर्मल सा दिखाई दे रहा है मगर तभी ऐसा कुछ हुआ हंसी नहीं रुकेगी. दरअसल, शख्स जिस समय पाइप रोल कर रहा था तभी इसका एक सिरा उसे पीछे से टच हो गया. शख्स इससे बुरी तरह डर गया, मानो जैसे कोई सांप उसकी कमर पर रेंग रहा है. फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार है.
यहां देखिए पूरा वीडियो:
View this post on Instagram
शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही नेटिजंस इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स पर नजर डाले तो हर कोई इस पर अपना एक्सपीरियंस भी बता रहा है. कई लोगों का मानना है कि कई बार वो भी बिना किसी बात को बुरी तरह गिरे और रिएक्ट कर चुके हैं. इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स का हाल जानना चाह रहे हैं कि गिरने पर इसको ज्यादा चोट तो नहीं आई.
ये भी पढ़ें:
Watch: कुत्ते ने डंडा उठाकर की महिला की ऐसी पिटाई, वीडियो देखकर सहमे लोग





















