एक्सप्लोरर

भीड़ में शख्स ने सीएम हिमंता से मांग लिया iPhone, मिला ऐसा मजेदार जवाब

हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इस मजेदार वाकये का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम भीड़ में खड़े लोगों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल ले रहे थे.

नेताओं की जनसभाओं में लोग अक्सर अपने इलाके की सड़क, पानी, अस्पताल या नौकरी की मांग लेकर पहुंचते हैं, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के सामने एक ऐसा फरियादी आ गया, जिसकी मांग सुनकर खुद सीएम साहब का सिर चकरा गया. भीड़ में खड़े एक शख्स ने किसी काम या समस्या के बजाय सीधे मुख्यमंत्री से आईफोन की मांग कर दी. पल भर के लिए चौंके सीएम हिमंता ने जिस मजेदार और दोस्ताना अंदाज में इस अनूठी फरमाइश का जवाब दिया, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

'सर, मुझे आईफोन चाहिए' मांग सुनकर सीएम ने उठाया हाथ!

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इस मजेदार वाकये का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम भीड़ में खड़े लोगों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल ले रहे थे. तभी एक बंदा बड़ी बेबाकी और कॉन्फिडेंस के साथ आगे आया और बोला “सर, मुझे एक आईफोन चाहिए.” यह सुनते ही हिमंता बिस्वा सरमा रुक गए और मुस्कुराते हुए पूछा, “आईफोन? नया चाहिए या पुराना?”

बात यहीं खत्म नहीं हुई, सीएम ने मजाक-मजाक में प्यार से उस शख्स को एक हल्की सी थप्पड़ लगाने का नाटक करते हुए हाथ भी उठाया, जिसे देखकर आसपास खड़ी भीड़ ठहाके लगाकर हंस पड़ी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himanta Biswa Sarma (@himantabiswasarma)

'ठीक है, मिल जाएगा आईफोन' सीएम ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

मजाक-मस्ती के बाद मुख्यमंत्री ने उस शख्स को निराश नहीं किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ठीक है, हम तुम्हें आईफोन दिलवा देंगे. तुम्हें मिल जाएगा.” इतना वादा करने के बाद सीएम आगे बढ़ गए और बाकी लोगों से मिलने लगे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कैप्शन में लिखा “वेरी क्लियर प्रायोरिटीज”

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

इंटरनेट पर आई रिएक्शंस की बाढ़, यूजर्स बोले - 'भाई का कॉन्फिडेंस तो देखो'

सोशल मीडिया पर आते ही यह रील छा गई और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स उस शख्स की हिम्मत और सीएम के हाजिरजवाबी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "इतना कॉन्फिडेंस लाइफ में चाहिए कि सीधे मुख्यमंत्री से ही आईफोन मांग ले!" वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अब बस यह देखना है कि भाई को सच में आईफोन मिलता है या नहीं." नेटिजन्स सीएम के इस दोस्ताना और मजाकिया मिजाज की दिल खोलकर सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget