एक्सप्लोरर

रोडवेज बिरादरी डरी हुई है...ताऊ के जुगाड़ से खतरे में ट्रैवल कंपनियों का भविष्य, देखें वीडियो

इसमें सवारियां बाकायदा बैठी हुई हैं और शहर की गलियों में आराम से सफर कर रही हैं. इसे देख के तो लगता है जैसे देसी इंजीनियरिंग ने बेंचमार्क ही सेट कर दिया हो. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर अगर इन दिनों कोई वीडियो सबसे ज्यादा धूम मचा रहा है, तो वो है एक देसी भाई का जुगाड़ जिसने बसों की दुनिया में वो कर दिखाया है जो रोडवेज और निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियां सपने में भी नहीं सोच सकती थीं. जी हां, भाई साहब ने ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली की जगह पूरी की पूरी रोडवेज जैसी दिखने वाली बस ही टांग दी है और ये कोई मजाक नहीं है, ये बस न केवल सड़कों पर दौड़ रही है बल्कि इसमें सवारियां बाकायदा बैठी हुई हैं और शहर की गलियों में आराम से सफर कर रही हैं. इसे देख के तो लगता है जैसे देसी इंजीनियरिंग ने बेंचमार्क ही सेट कर दिया हो. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद तो यूजर्स भी अपना माथा पीटने लगे हैं.

शख्स ने ट्रैक्टर को बना लिया रोडवेज बस

वीडियो में दिख रहा शख्स अपने ट्रैक्टर को एकदम ठाठ से चला रहा है और उसके पीछे बंधी बस की बॉडी बिलकुल असली रोडवेज बस जैसी नजर आ रही है. डोर, खिड़कियां, यहां तक कि ऊपर “बस सेवा” लिखा बोर्ड भी मौजूद है. इस बसनुमा ट्रॉली में लोग इतने आराम से बैठे हैं जैसे लखनऊ से दिल्ली की वोल्वो पकड़ रखी हो. सड़क पर चलते आम लोग, दोपहिया वाहन सवार और पैदल चलते लोग भी ठिठककर इस देसी जुगाड़ को निहार रहे हैं. कोई इसे सलाम ठोक रहा है, तो कोई फोटो खींच रहा है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सब इस देसी इनोवेशन की वाहवाही कर रहे हैं.

सरकारी ट्रांसपोर्ट से सीधा मुकाबला

लेकिन जनाब, बस कंपनियों में अब हड़कंप मच गया है. रोडवेज अधिकारियों के माथे पर बल आ गया है. शख्स ने ट्रैक्टर को ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट बना दिया है जिसका अब सरकार से भी सीधा मुकाबला होने लगा है!" मजे की बात ये है कि इस जुगाड़ के लिए न किसी परमिट की जरूरत, न टैक्स भरने की टेंशन. बस तेल भरो और लोगों को चढ़ाओ. हालांकि ये केवल इनोवेशन और मजाक की हद तक ठीक है. लेकिन कमर्शियल वाहनों के लिए भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानून बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन BPSC का पेपर...'खान सर' ने ले लिए बिहार सरकार के मजे; वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पूरी बस कंपनी में हड़कंप मचा है, इस बंदे की तलाश में सब लगे हैं. एक और यूजर ने लिखा...कंडक्टर भी आगे बैठा है तो अंदर टिकट कौन काट रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...देश में जुगाड़ की कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें: सो रहे शख्स के पास से गुजर गई मौत, वीडियो देख दहल गया यूजर्स का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget