एक्सप्लोरर

ट्रेन के अंदर शराब पीने को लेकर हुआ बवाल, युवकों को थप्पड़ मारता दिखा शख्स

एक जवान शख्स ने ऐसा सबक सिखाया कि पूरी बोगी में सन्नाटा छा गया. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक ट्रेन के डिब्बे में खुलेआम शराब पीकर शोरगुल कर रहे थे.

Trending Video: ट्रेन में सफर करते वक्त कुछ यात्रियों के लिए शराब पीना और हुड़दंग मचाना आम बात बन गई है, लेकिन एक शख्स के लिए ये कतई बर्दाश्त नहीं था. जब उसने देखा कि कुछ लोग खुलेआम शराब पीकर न सिर्फ खुद का मजा ले रहे हैं, बल्कि परिवारों और बच्चों के सामने शोर-शराबा भी मचा रहे हैं, तो उसने बिना देर किए उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन जब युवकों ने उसकी बात नहीं मानी और अपनी हरकतें जारी रखी, तो उस शख्स ने तीसरी बार उन्हें समझाने का मौका छोड़ते हुए सीधा एक्शन लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ट्रेन में सफर के दौरान शराब पी रहे युवकों की हो गई कुटाई!

ट्रेन में सफर के दौरान हुड़दंग मचाने वाले युवकों को एक जवान और हट्टे-कट्टे शख्स ने ऐसा सबक सिखाया कि पूरी बोगी में सन्नाटा छा गया. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक ट्रेन के डिब्बे में खुलेआम शराब पीकर शोरगुल कर रहे थे, जबकि आसपास कई परिवार और छोटे बच्चे भी बैठे थे. वीडियो के अनुसार, एक हट्टा-कट्टा शख्स, जो खुद भी परिवार के साथ यात्रा कर रहा था, ने युवकों को दो बार समझाया कि सार्वजनिक जगह पर ऐसी हरकतें न करें. उसने बेहद शांति से कहा कि बच्चे और महिलाएं मौजूद हैं, माहौल खराब मत करो. मगर हुड़दंगियों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया और मस्ती जारी रखी.

शख्स के दो बार समझाने पर भी लगातार मचा रहे थे हुड़दंग!

तीसरी बार जब हुड़दंग कम नहीं हुआ तो उस शख्स ने चेतावनी को अमल में बदल दिया. बिना कोई और बहस किए वह सीधे युवकों पर टूट पड़ा. साइड लोअर बर्थ पर बैठे तीन युवकों को उसने ऐसा सबक सिखाया कि वे हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे. गुस्साए शख्स ने एक युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स बार-बार कह रहा है, "समझाया था ना, तीसरी बार समझाने का मौका नहीं दूंगा." वहीं ट्रेन के दूसरे यात्री भी उस शख्स का समर्थन करते नजर आए. कई यात्रियों ने कहा कि अगर शुरुआत में ही सख्ती दिखाई जाती तो ऐसे लोग दूसरों का सफर खराब नहीं करते.

यह भी पढ़ें: रेल के डिब्बे को ही बना डाला 3BHK लग्जरी फ्लैट! वीडियो देख नहीं आएगा आंखों पर यकीन

यूजर्स ने रेलवे को लगाई लताड़

फिलहाल ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका है और लोग उस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा, "ऐसे असली हीरो की हर ट्रेन में जरूरत है", तो कुछ ने कहा, "सरकारी तौर पर इस बहादुर यात्री को सम्मानित करना चाहिए." इसके अलावा लोगों ने रेलवे प्रशासन को फटकार लगाते हुए लिखा कि यूं तो तुम्हारी आरपीएफ फालतू में माहौल बनाने के लिए कुत्ता लिए फिरती है, लेकिन जब ऐसी कोई हरकत होती है तो न जाने कहां बिल में घुस जाती है.

यह भी पढ़ें: 'बेटी पाकिस्तान की थी, बहू भारत की हूं', सीमा हैदर ने लगाई योगी और मोदी जी से गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget