एक्सप्लोरर

रेल के डिब्बे को ही बना डाला 3BHK लग्जरी फ्लैट! वीडियो देख नहीं आएगा आंखों पर यकीन

ऐसी कोच में एसी, बेडरूम, फर्नीचर और मॉडर्न लाइटिंग तक लगी हुई है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं आएगा.

Trending Video: भारत में जुगाड़ को अगर कोई फॉर्मल डिग्री मिलती, तो देश के आधे लोग इनोवेशन में नोबेल जीत चुके होते. अब देखिए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो पुराने, आउटर साइड में खड़े रेल के डिब्बों को कुछ लोगों ने ऐसा बदल डाला है कि बाहर से देखने पर लगता है जैसे किसी कबाड़खाने में पड़े हों. लेकिन जैसे ही आप अंदर कदम रखते हैं नजारा ही बदल जाता है. अंदर बना है एक फुल ऑन लग्जरी फ्लैट, जिसमें एसी, बेडरूम, फर्नीचर और मॉडर्न लाइटिंग तक लगी हुई है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं आएगा.

रेल के डिब्बे को बना दिया लग्जरी फ्लैट जैसा!

वीडियो में दिखाया गया है कि ये दो रेल कोच कई सालों से किसी आउटर ट्रैक पर खड़े थे. जंग खाए, पेंट उखड़े, खिड़कियां टूटी हुई .देखकर कोई भी सोच ले कि इनका अब कबाड़ ही बनना है. लेकिन वहीं, अंदर से इन्हें इतनी खूबसूरती से रिनोवेट किया गया है कि किसी हाई एंड अपार्टमेंट से कम नहीं लगता. साफ-सुथरा फर्श, आरामदायक सोफा, डबल बेड, बड़ी एलईडी लाइट्स, परदे, और यहां तक कि मिनी किचन भी मौजूद है. एसी से लेकर हर छोटी से छोटी सी चीज की व्यवस्था की गई है. देखने में लग रहा है कि इन्हें रेलवे के ही कर्मचारियों के लिए ऐसा बना दिया गया है.

यूजर्स भी हैरान, कर रहे तारीफ

यूजर्स सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर दंग हैं. कोई कह रहा है..."इसे कहते हैं देसी आइडिया." तो कोई बोल रहा है..."रेलवे को चाहिए कि इस आइडिया को ऑफिशियल बना दे और पुराने कोचों से हॉस्टल या रेस्ट हाउस तैयार किए जाएं." वहीं कुछ लोगों ने तो मजाक में कहा, “भाई किराया कितना है? यहां तो मेट्रो सिटी का रेंट बच जाएगा.”

यह भी पढ़ें: कानपुर में चोर की चप्पल तोड़ कुटाई! मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का लड़की ने बनाया भूत, देखें वीडियो

जुगाड़ में भारतीयों का कोई जवाब नहीं

इस तरह के वीडियो दिखाते हैं कि भारत में टैलेंट और क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं है. जहां एक ओर लोग पुराने सामान को फेंक देते हैं, वहीं कुछ लोग उसमें नए सपने और नई जिंदगी ढूंढ लेते हैं. इस वीडियो ने लोगों को सिर्फ चौंकाया ही नहीं, बल्कि ये भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या पुराना मतलब बेकार होता है? वीडियो @VishalMalvi_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: 50 सर्टिफिकेट और 10 मेडल! फिर भी इंटर्नशिप के लिए दर दर भटक रही DU की ये स्टूडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget