एक्सप्लोरर

महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में जमकर तोड़फोड़, एसी कोच के शीशे तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश- देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जयनगर से दिल्ली वाया प्रयागराज होकर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच का कांच तोड़ दिया गया.

कुंभ में फिलहाल शाही स्नान के चलते काफी भीड़ है. हर जगह से ट्रैफिक जाम के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि कुंभ से 300 किमी पहले ही भारी जाम शुरू हो चुका है. हालांकि प्रशासन ने अब कहा है कि यातायात सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है. फिलहाल अलग-अलग दावों में सड़क से लेकर ट्रेन तक में कुंभ को लेकर भारी भीड़ है. हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो ने इंडियन रेलवे की बदइंतजामी की पोल खोल कर रख दी है. जहां एसी कोच का हालत देखकर शायद आपको घबराहट होने लग जाएगी और आप पसीने से तर हो जाएंगे.

मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों ने एसी कोच में की तोड़फोड़!

सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जयनगर से दिल्ली वाया प्रयागराज होकर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच का कांच कुंभ जाने वाले यात्रियों ने तोड़ दिया. इस दौरान कोच की जो खिड़की तोड़ी गई वहां पर एक पूरा परिवार बैठा था जो ट्रेन में सफर कर रहा था. ट्रेन जयनगर से रवाना होकर अगले स्टेशन मधुबनी पहुंची थी, जहां भीड़ पहले से ही खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. बताया जा रहा है कि जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो एसी कोच के और बाकी बोगियों के दरवाजे बंद थे, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने एसी कोच पर हमला बोल दिया.

महिला को गर्दन पर लगी चोट!

वीडियो में आप देखेंगे कि यात्रियों की भीड़ बाहर से लात मारकर और बाकी चीजों की सहायता से कोच का कांच तोड़ देती है, जो कि कोच में बैठी महिला पर आकर गिरता है जिसके बाद महिला को गर्दन पर चोट भी आ जाती है. महिला बाहर खड़े लोगों पर बुरी तरह से भड़क जाती है जिसके बाद महिला के परिवार वाले उसे शांत कराते हैं. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के दरवाजे ही बंद हैं. वहीं जिस एसी कोच का कांच तोड़ा गया वो भी यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच भी फर्राटा भरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, शीशे पर लगाई गई ये खास चीज

यूजर्स ने कहा, एक्शन लिया जाए

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस वक्त हर जगह तोड़ फोड़ जारी है, सख्त कदम उठाए जाने चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...वीडियो में पहचान कर इन लोगों से नुकसान की भरपाई करानी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों को जब तक दवा नहीं लगेगी, ये ऐसे ही तोड़ फोड़ करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: फिल्मों में रोल दिलाने के नाम पर भी स्कैमर्स बना रहे शिकार, जानें इनके झांसे से कैसे बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dog Viral Video: 'डोगेश भाई' निकले बड़े कलाकार! खाने के लिए ऐसा किया नाटक, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी
'डोगेश भाई' निकले बड़े कलाकार! खाने के लिए ऐसा किया नाटक, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Viral Video Car: डिलीवरी लेते ही कांड... शोरूम से कार निकालते ही कर दिया एक्सीडेंट, वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे
डिलीवरी लेते ही कांड... शोरूम से कार निकालते ही कर दिया एक्सीडेंट, वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे
Viral Video: छात्रों को डिटेन कर ले जा रही थी पुलिस, जेन-जी प्रोटेस्टर ने खोल दिया वैन का दरवाजा; वीडियो वायरल
छात्रों को डिटेन कर ले जा रही थी पुलिस, जेन-जी प्रोटेस्टर ने खोल दिया वैन का दरवाजा; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget