एक्सप्लोरर

प्यार में पड़ा अब खर्चे से डरा! गर्लफ्रेंड घुमाने के लिए लोगों से फंड मांग रहा आशिक- सड़कों पर लगाए QR Code

आशिक ने क्यूआर कोड भी छपवाया है, जिसे स्कैन करके लोग UPI के जरिए डोनेशन कर सकते हैं. जी हां, मोहब्बत का अब बाकायदा QR इकोनॉमी मॉडल तैयार हो चुका है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

डोनेशन कैंपेन अब बीमारियों, समाजसेवा या एजुकेशन के लिए ही नहीं, मोहब्बत के लिए भी चलने लगे हैं. प्यार में पड़े प्रेमी अब रिश्तों के लिए क्राउडफंडिंग का सहारा लेने लगे हैं. और इस बार मामला सिर्फ इंस्टाग्राम स्टोरी या ट्विटर पोस्ट तक सीमित नहीं है. जयपुर की दीवारों पर बाकायदा पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिन पर लिखा है "HELP ME गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाना है, डोनेशन करें." और पोस्टर के नीचे एकदम असली वाला क्यूआर कोड भी छपा है, जिसे स्कैन करके लोग UPI के जरिए डोनेशन कर सकते हैं. जी हां, मोहब्बत का अब बाकायदा QR इकोनॉमी मॉडल तैयार हो चुका है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

जयपुर की दीवारों पर लगे हेल्प मी के पोस्टर

ये कारनामा करने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि जयपुर का रहने वाला राहुल प्रजापत है. बताया जा रहा है कि राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए फंड इकट्ठा करने की ठानी और सीधे शहर की दीवारों को अपना मोहब्बती पेटीएम बना दिया. जयपुर के पत्रिका गेट, वर्ल्ड ट्रेड पार्क और गौरव टावर सीटी जैसी जगहों पर ये पोस्टर देखे जा सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि कुछ जिंदादिल युवक इस प्रेमी की अपील को सुन भी रहे हैं और वाकई में स्कैन कर पैसे भी डाल रहे हैं.

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए फंड जुटा रहा आशिक

सोशल मीडिया पर इस ‘अनोखे मोहब्बत मिशन’ का वीडियो वायरल हो गया है. लोग अलग-अलग अंदाज में रिएक्ट कर रहे हैं. कोई कह रहा है “भाई को नोबेल प्राइज दो, प्यार के लिए मेहनत तो कर रहा है,” तो किसी ने लिखा “प्यार में पड़े, खर्चे से डरे, अब भीख से कर रहे इंतजाम.” एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा "भाई ने मोहब्बत में स्टार्टअप ढूंढ लिया, Shark Tank भेजो इसे."

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने दिए तरह तरह के मशवरे

हालांकि ये सब हो सकता है फेम पाने कि लिए किया गया हो इसलिए एबीपी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. लेकिन इस तरह का स्टंट अगर सच में फंड जुटाने के लिए किया गया है तो ये भाई सच में पक्का आशिक है और लोगों को इससे सीखना चाहिए कि मुहब्बत में अगर भीख भी मांगनी पड़े तो आशिक को पीछे नहीं हटना चाहिए. कुछ भी हो लेकिन पैसे की भीख थोड़ी अजीब हो गई, लड़की के पिता से हाथ की भीख मांग लेता तो ज्यादा ठीक रहता ऐसा ज्यादातर यूजर्स कहते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
Father Funeral Viral Video : पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
French Woman Viral Video : 81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल
81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget