एक्सप्लोरर

Viral Video: 22 वर्षीय छात्र ने पकड़ा सबसे लंबा अजगर, जहरीले सांप का वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Burmese Python Rescue: इस सांप को फ्लोरिडा में पकड़ा गया, जिसकी लंबाई 19 फीट और वजन 125 पाउंड (56.6 किलो) है. वीडियो में सांप काफी गुस्से में नजर आ रहा है.

Burmese Python Rescue Viral Video: सांप को देखते ही लोगों की हालत खराब होने लगती है. किसी भी घर में यदि जहरीला सांप छुपा होता है तो उसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया जाता है. आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े जाएंगे. दरअसल 22 वर्षीय एक छात्र के द्वारा बर्मीज अजगर पकड़ा गया. वीडियो में यह सांप काफी खतरनाक नजर आ रहा है. इस दौरान यह खतरनाक सांप उस छात्र पर मुंह खोलकर हमला करने दौड़ता है.

विशालकाय सांप को किया गया काबू- VIDEO

वीऑन की रिपोर्ट के मुताबिक यह सांप 10 जुलाई को फ्लोरिडा में पकड़ा गया. इसकी लंबाई 19 फीट और वजन 125 पाउंड (56.6 किलो) है. यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा बर्मीज अजगर है, जिसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया. काफी मशक्कत करने के बाद यह विशालकाय सांप काबू में आया. 22 वर्षीय जेक वालेरी ने झाड़ी से इस सांप की पूंछ पकड़ कर खींचा तो सांप बड़ा मुंह खोले उसकी तरफ झपट्टा मारने दौडा. वीडियो में सांप काफी गुस्से में नजर आ रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Glades Boys Python Adventures (@gladesboys)

तभी उस शख्स ने अपने साहस का परिचय देते हुए दोनों हाथों से सांप का गला पकड़ लिया और उसे काबू में करने के लिए उसके शरीर पर गिर गया. सांप गुस्से में उस पर हमला करना चाहता था, लेकिन उसका मुंह पूरी तरह से उस युवक के कब्जे में था. तभी सांप अपने शरीर से उस शख्स को लपेटने लगा, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोग सांप के शरीर को उस शख्स से दूर करने लगे. इस तरह से थोड़े ही देर में सांप कंट्रोल में आ गया.

सबसे लंबा बर्मीज अजगर पकड़ा गया

अजगर के आकार की पुष्टि साउथ वेस्ट फ्लोरिडा के कंजरवेंसी द्वारा की गई थी, जिसमें कहा गया था कि यह आधिकारिक तौर पर अब तक का सबसे लंबा सांप है. इससे पहले उन्होंने सबसे लंबा बर्मीज अजगर 18 फीट और 9 इंच का पकड़ा था. वालेरी और सांप पकड़ने वाले उनके साथी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इस सांप के लिए विशालकाय शब्द कम है. 

ये भी पढ़ें:  Funny Video: सेल्फी के चक्कर में इस युवक की हुई जमकर कुटाई...टेक ऑफ कर रहे हेलीकॉप्टर के साथ ले रहा था फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget