एक्सप्लोरर

Trending: चार फुट की लौकी ने सबको किया हैरान, तस्वीर वायरल होने पर लोग बोले ये तो लंबाई का रिकॉर्ड बनाएगी

Viral: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेल पर लगी चार फुट लंबी लौकी की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. किसान ने अभी तक इस लौकी को इसलिए नहीं तोड़ा है ताकि ये और बड़ी हो जाए.

Trending Lauki: कभी-कभी किसानों के यहां ऐसा हो जाता है कि हर कोई हैरान रह जाता है. आजकल एक लौकी ट्रेंड में है. वही लौकी जिसकी आप और हम सब सब्जी बनाकर खाते हैं. लौकी की औसत लंबाई आमतौर पर एक से डेढ़ फुट की होती है लेकिन जो लौकी अभी ट्रेंड में है, उसकी लंबाई लगभग चार फुट की है. लौकी की इतनी लंबाई देखकर हर कोई हैरान है और इससे भी हैरानी की बात ये है कि इस बेल पर लगी सभी लौकी लंबी हैं. इतना ही नहीं, इस बेल पर लगी एक-एक लौकी एक साथ 30 लोगों का पेट भर सकती है. इस फोटो में आप ये लौकी देख सकते हैं.

Trending: चार फुट की लौकी ने सबको किया हैरान, तस्वीर वायरल होने पर लोग बोले ये तो लंबाई का रिकॉर्ड बनाएगी

अभी नहीं तोड़ी लौकी

ये लौकी अभी चार फुट की है. ये लगातार बढ़ रही है. इसलिए इसे तोड़ा नहीं गया है. आसपास के लोगों के लिए ये लौकी उत्सुकता का विषय बन गई है. किसान के यहां से लौकी की फोटो लेकर वायरल की जा रही है. माना जा रहा है कि ये लंबाई में 7-8 फुट की भी हो सकती है. लोग इसे देखकर बोल रहे हैं कि ये लौकी तो लंबाई का रिकॉर्ड बनाएगी.

कहां है लौकी?

इस लौकी की सब्जी कब बनेगी या इसे कब तोड़ा जाएगा ये तो पता नहीं पर जब तक इसे तोड़ा नहीं जा रहा, तब तक इसके चर्चे बहुत हैं. ये लौकी बुलंदशहर जिले के हुसैनपुरा गांव में है. यहां श्रीमती पन्ना देवी का खेत है. उनके खेत में ये लौकी लगी है.

कैसे हुई वायरल

इस लौकी का फोटो उनके नाती डैनी और जीतू ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद लोगों ने इस लौकी को देखा. फिलहाल पन्ना देवी का कहना है कि वो इस लौकी को बेल पर ही पकाकर इसका बीच बनाना चाहती हैं. ताकि इस तरह के बीच को भविष्य में इस्तेमाल करके लौकी की नई किस्म को पैदा किया जा सके. ये भी सच है कि अगर इसी तरह की लौकी उगती हैं तो लौकी की पैदावार बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें:

फ्री में खिलाए 4 हजार गोलगप्पे, वजह इतनी स्वीट कि आप इस कोशिश के फैन हो जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल
स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget