एक्सप्लोरर

Island of Gold: इस देश में नदी से निकल रहा है सोना, कई और कीमती चीजें भी मिलीं!

Island of Gold: इंडोनेशिया में अचानक सोने का एक द्वीप निकला है. इस द्वीप से लोगों को सोने के जेवर, अंगूठियां, बौद्ध की मूर्तियां और कई कीमती सिरेमिक बर्तन मिल रहे हैं. जानिए पूरा मामला.

Island of Gold: नदियों से अलग-अलग प्रकार के जीव-जंतुओं के निकलने के बारे में आपने अक्सर सुना होगा. लेकिन नदी से लगातार सोना निकलने की बात आपने शायद ही सुनी होगी. क्या सच में ऐसा हो सकता है? क्या कोई ऐसी नदी है जो सोने की बारिश कर दे? सोचने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन इंडोनेशिया में यह सच हो रहा है. यहां अचानक सोने का एक द्वीप निकलकर सामने आया है. इस द्वीप से लोगों को सोने के जेवर, अंगूठियां, बौद्ध की मूर्तियां और कई कीमती सिरेमिक बर्तन मिल रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला.

अचानक निकला एक द्वीप

द साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया के पालेमबैंग प्रांत में मूसी नदी है. इस नदी में अचानक एक ऐसा द्वीप दिखा है, जो काफी समय से गायब था. इस द्वीप के निकलने के बाद से नदी की तलहटी से सोने के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं मिल रहीं हैं. दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब इस नदी से कंस्ट्रक्शन कंपनियां रेत का खनन कर रहीं थीं. इस दौरान रेत के साथ सोना और कई दूसरी वस्तुएं भी निकलकर आईं. इसके बाद ये खबर पूरे इलाके में फैल गई.

क्या-क्या निकल रहा है

द साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जगह से गोताखोरों को सोने के गहने, मंदिर की घंटियां, कुछ यंत्र, सिक्के, सिरेमिक बर्तन और बौद्ध की मूर्तियां, सोने की तलवार, सोने और माणिक से बनी अंगूठी, जग और मोर के आकार में बनी बांसूरी भी मिली है. जहां पर यह द्वीप निकला है, उस जगह को इंडोनेशिया के प्राचीन इतिहास में श्रीविजया शहर कहा जाता था. तब यह बहुत संपन्न शहर था.

इतिहासकारों का कहना है कि श्रीविजया शहर के घर नदी के ऊपर लकड़ियों के खंभों पर बनाए जाते थे. घर भी लकड़ी के ही होते थे. इस तरह के घर आज भी इंडोनेशिया के कई इलाकों में देखने को मिलते हैं. इससे पहले श्रीविजया शहर 2011 में भी मूसी नदी से बाहर निकला था. वहीं मरीन आर्कियोलॉजिस्ट सीन गिंग्सले का कहना है कि श्रीविजया को खोजने के लिए सरकार की तरफ से कोई खनन या कोशिश नहीं की गई. यह सारी चीजें अपने आप ऊपर आईं. जो चीजें यहां से मिली हैं उन्हें गोताखोरों ने इंटरनेशनल लेवल पर काम करने वाले निजी लोगों को बेच दिया है.

ये भी पढ़ें

Viral Video: नोटों से भरा था लड़की का पर्स, खाना समझकर ले उड़ा पक्षी, चिल्लाती रह गई लड़कियां

‘टाइटैनिक’ के हीरो को देखते ही उनसे फ्लर्ट करने लगी Amazon CEO की गर्लफ्रेंड! Video हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget