एक्सप्लोरर

बहन को बचाने बंदर से अकेला भिड़ा बच्चा, दुम दबाकर भाग निकला जानवर, देखें वीडियो

बहन की चीखें सुनकर कांपने वाला नन्हा भाई कैसे 'शेर' बन गया, ये कहानी इंटरनेट पर हर किसी को हैरान कर रही है. वीडियो की शुरुआत एक सामान्य-से घरेलू दृश्य से होती है. कमरा खुला है.

Trending Video: डर, आंसू, मासूमियत और बहादुरी ये चारों अगर किसी एक वीडियो में मिल जाएं, तो वो दिल को झकझोर देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ठीक ऐसा ही नजारा सामने आया है. एक छोटा सा कमरा, उसमें दो मासूम से भाई-बहन, जिनकी उम्र महज 4 से 5 साल के बीच की लगती है. दोनों खेलते हुए अकेले हैं कि अचानक कमरे में एक घुसपैठिया आता है. कोई इंसान नहीं बल्कि एक असली बंदर, और फिर जो होता है वो न सिर्फ भावुक कर देने वाला है, बल्कि ये भी दिखाता है कि हिम्मत हो तो उम्र मायने नहीं रखती. बहन की चीखें सुनकर कांपने वाला नन्हा भाई कैसे 'शेर' बन गया, ये कहानी इंटरनेट पर हर किसी को हैरान कर रही है.

कमरे में खेल रहे भाई बहन का आचानक हुआ जंगली जानवर से सामना

वीडियो की शुरुआत एक सामान्य-से घरेलू दृश्य से होती है. कमरा बंद है, कैमरा सीसीटीवी जैसा प्रतीत होता है. दो नन्हें बच्चे, एक लड़का और एक लड़की, खेल में मग्न हैं. तभी बिना किसी आहट के, एक बंदर दरवाजे से कमरे के अंदर दाखिल होता है. छोटे बच्चों के लिए ये किसी डरावने सपने से कम नहीं था और होता भी वही है. बहन सबसे पहले बंदर को देखती है और घबरा कर जोर-जोर से रोने लगती है. छोटा भाई भी एक पल के लिए हक्का-बक्का रह जाता है. डर उसकी आंखों में साफ दिखता है, जैसे पैरों में जान ही न हो. मगर फिर, जैसे ही वो बहन के आंसू देखता है सब कुछ बदल जाता है.

भाई ने योद्धा बनकर की बहन की रक्षा

उस नन्हे से दिल में कुछ बड़ा-सा जाग उठता है. वो डर को किनारे रखकर बहन की हिफाजत के लिए खुद को ढाल की तरह खड़ा कर देता है. वो चीखने लगता है, जोर-जोर से, बार-बार जैसे कोई योद्धा जंग के मैदान में हुंकार भर रहा हो. इसके बाद बंदर भाई-बहन के नजदीक आता है, लेकिन भाई की हिम्मत के आगे बंदर के इरादे दम तोड़ देते हैं और वो दुम दबाकर वहां से भाग निकलता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है.

यह भी पढ़ें: TESLA चलाते हुए शख्स ने कार में ही बना ली कॉफी, वायरल वीडियो देख एलन मस्क भी हुए खुश

यूजर्स भी कर रहे तारीफ

वीडियो को Gharke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बच्चों का ख्याल रखना चाहिए, वो काट लेता तो क्या होता. एक और यूजर ने लिखा...भाई कितना भी छोटा हो, उससे हिम्मत रहती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसलिए भाई अपनी बहन का रक्षक होता है.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी है या हसीनों का अड्डा? फ्रेशर क्वीन ने कैंपस में किया ऐसा डांस कि बावले हो गए आशिक, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: शाम 4:57 बजे त्रिपुष्कर योग और भद्रा साथ, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: राहुकाल 9:18-10:41, त्रिपुष्कर योग और भद्रा शाम 4:57 से
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget