एक्सप्लोरर

जावेद अख्तर का बंगाल में कैंसिल हुआ कार्यक्रम! यूजर्स ने कट्टरपंथियों की लगा दी क्लास- जान लीजिए पूरा मामला

31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाला यह चार दिन का फेस्टिवल, अचानक ठीक शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही कैंसल कर दिया गया. इसके पीछे की वजह ने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया.

कोलकाता में एक बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होना था, जिसमें मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर को खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया था. यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी की तरफ से रखा गया था, जिसमें उर्दू और हिंदी सिनेमा में उर्दू की अहमियत को सेलिब्रेट किया जाना था. 31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाला यह चार दिन का फेस्टिवल, अचानक ठीक शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही कैंसल कर दिया गया. इसके पीछे की वजह ने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा.

जावेद अख्तर के कार्यक्रम के कैंसिल होने की क्या रही वजह?

अकादमी की सचिव नुजहत जैना ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम "अनिवार्य परिस्थितियों" की वजह से टालना पड़ रहा है. हालांकि साफ शब्दों में वजह नहीं बताई गई, लेकिन बाद में सामने आया कि दो इस्लामिक संगठनों ने जावेद अख्तर के बुलावे पर आपत्ति जताई थी. असल में जावेद अख्तर खुद को नास्तिक (atheist) बताते हैं और कई बार धर्म और धार्मिक संस्थाओं पर बेबाक राय रखते हैं. उनकी यही पहचान कुछ संगठनों को नागवार गुजरी. खबर है कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद और वहीयान फाउंडेशन जैसे मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया और दबाव बनाया. नतीजा यह हुआ कि सरकार और अकादमी ने माहौल बिगड़ने से बचने के लिए पूरे इवेंट को ही स्थगित कर दिया.

क्या बोले जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने खुद मीडिया से बातचीत में कहा... “जैसा कि मैंने कहा, यह सब अनिवार्य परिस्थितियों के चलते हुआ है.” हालांकि उन्होंने ज्यादा टिप्पणी करने से खुद को बचाया, लेकिन उनके समर्थकों और बड़े हिस्से ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला माना. अब इंटरनेट पर मामला वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट, सभी को घसीटा

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर गर्माहट पैदा कर दी है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा... “कट्टरपंथ इस देश को घुन की तरह खा जाएगा. बंगाल में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जावेद अख्तर का प्रोग्राम रुकवा दिया. इसके अलावा कई यूजर्स ने माना कि देश में कट्टरवाद की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और चाहे किसी भी धर्म की आड़ में ये हो रहा हो. तो वहीं कई यूजर्स इसका समर्थन करते दिखे और लिखा कि नास्तिक होना भले ही ईश्वर के अस्तित्व को नकारना हो लेकिन आपको ये अधिकार कतई नहीं कि आप किसी की भावनाओं से खेलोगे.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget