एक्सप्लोरर

सुबह सोकर उठा था शख्स, तभी खिड़की पर खड़ा देखा 'बब्बर शेर', कांप गई रूह, देखें खौफनाक Video

Viral Video: इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर खिड़की पर खड़ा होकर घर के मालिक को घूरता हुआ नजर आ रहा है.

Lion Video Viral: जरा सोचिए आप सुबह गहरी नींद से जागकर अपने लिए किचन में ब्रेकफास्ट बनाने जा रहे हों और तभी आपको खिड़की पर एक खूंखार जानवर खड़ा दिख जाए, तो आपका क्या हाल होगा? बेशक यह नजारा देखकर आपके हाथ-पांव फूलने लग जाएंगे और आपको सारे दरवाजे बंद होने के बावजूद यह डर सताने लगेगा कि कहीं वो अंदर न घुस आए. घर में एक अवारा कुत्ता भी घुस आता है तो कुछ लोग डर जाते हैं. अब ऐसे में अगर जंगल का राजा प्रवेश कर जाए तो डर के मारे इंसान को मौत ही आ जाए. ऐसी ही हालत एक शख्स की तब हो गई, जब सुबह सोकर उठने के बाद उसने अपनी किचन की खिड़की पर एक खूंखार शेर को खड़ा पाया. 

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शेर खिड़की पर खड़ा होकर घर के मालिक को घूरता हुआ नजर आ रहा है, जैसे हाथ आने पर चबाकर खा ही जाएगा. शेर इतने खौफनाक अंदाज में देख रहा है कि बहादुर से बहादुर लोगों के भी पसीने छून जाएं. पहले तो शेर शांति से शख्स की ओर देखता है. लेकिन फिर वो तेज-तेज गुर्राने लगता है और गुस्से में आ जाता है. उसका गुस्सा देखकर तो एक बार के लिए शख्स भी डर जाता है. शेर को देखकर बिल्कुल ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे वो भूखा है और अब उसे कुछ लजीज खाने को चाहिए. बीच-बीच में वो खिड़की पर जंप लगाने के बारे में भी सोचने लगता है. हालांकि ऐसा करता नहीं.

बेखौफ नजर आया शख्स

यह वीडियो हैरान करने वाली है. क्योंकि शेर एक ऐसा खूंखार जानवर है, जो मिनटों में किसी का भी काम तमाम कर सकता है. हालांकि वीडियो में यह देखने को मिला कि शख्स शेर से बिल्कुल बेखौफ नजर आया. वह पूरी वीडियो में शांत रहा. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जरूर छक्के छूट गए. एक यूजर ने कहा, 'भयानक! अब आप क्या करेंगे? इसे खिलाएंगे, गोली मारेंगे या गले लगाने की कोशिश करेंगे?'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'शेर भूखा है'.

ये भी पढ़ें: गाय-भैंसों को म्यूजिक सुनाइए... ज्यादा दूध पाइए! कहावत नहीं सच्ची है ये बात, रिसर्च में खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget