एक्सप्लोरर

गाय-भैंसों को म्यूजिक सुनाइए... ज्यादा दूध पाइए! कहावत नहीं सच्ची है ये बात, रिसर्च में खुलासा

म्यूजिक की वजह से इंसानों को फायदा तो पहुंचता ही है, लेकिन अब इसका असर जानवरों पर भी देखने को मिला है. NDRI रिसर्च में एक बड़ा खुलासा हुआ है.

म्यूजिक यानी संगीत सुनने में हमें बड़ा आनंद आता है. अगर हम तनाव महसूस कर रहे हैं, तो म्यूजिक से हमें काफी मदद मिलती है. म्यूजिक की वजह से मानसिक तनाव दूर होने की पुष्टि कई रिसर्च में हो चुकी है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि जिस तरह से म्यूजिक सुनने से इंसानों की प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है, ठीक उसी तरह से इसका असर गायों और भैंसों पर भी देखने को मिलता है. 

दरअसल करनाल की राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) की एक स्टडी में म्यूजिक का गाय-भैंसों पर असर होने को लेकर बात कही गई है. इसमें बताया गया है कि जिस तरह से म्यूजिक से इंसानों को तनावमुक्त होने में मदद मिलती है, ठीक उसी तरह से जानवरों पर भी इसका सकारात्मक असर होता है. दुधारू पशुओं पर की गई इस स्टडी में बताया गया है कि म्यूजिक की वजह से जानवर तनाव मुक्त रहते हैं.

म्यूजिक से बढ़ती है दूध देने की क्षमता

NDRI की शाखा जलवायु प्रतिरोधी पशुधन अनुसंधान केंद्र ने चार सालों तक ये स्टडी की. इस स्टडी के लिए हजारों दुधारू पशुओं पर रिसर्च की गई. इसके बाद ये बात निकलकर आई कि म्यूजिक पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने का काम करता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उनकी दूध देने की क्षमता भी बढ़ जाती है, यानी कि गाय-भैंसों को म्यूजिक सुनाइए और ज्यादा दूध पाइए.

जानवरों पर कैसा होता है म्यूजिक का इफेक्ट?

पशु वैज्ञानिकों का कहना है कि म्यूजिक के प्रभाव जानवरों पर जानने के ये रिसर्च की गई थी, जिसमें रिजल्ट काफी अच्छे रहे हैं. होता ये है कि म्यूजिक की वजह से गाय के दिमाग में मौजूद ऑक्सीटोसिन हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जो उसे ज्यादा दूध देने के लिए एक्टिवेट कर देते हैं. जानवरों पर जलवायु परिवर्तन के असर को लेकर रिसर्च की जा रही थी, जिसके हिस्से के रूप में ये रिसर्च हुई. 

पशु वैज्ञानिक कहते हैं कि लोग जानवरों को एक जगह बांध देते हैं, जिसकी वजह से वो तनाव में आ जाते हैं. इसका असर उनके शरीर पर देखने को मिलता है. लेकिन जैसे ही उन्हें इस हालात से मुक्त कर म्यूजिक सुनाया जाता है, वैसे ही उनके दूध देने की क्षमता में इजाफा होने लगता है.

ये भी पढ़ें: Paneer For Weight Loss: वजन घटाने में 'पनीर' भी कर सकता है आपकी मदद, बस इस तरह से खाना होगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
Tips For Grass Maintenance: मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget