एक्सप्लोरर

Viral Video: उत्तराखंड में दिन दहाड़े मंदिर में घूमते नजर आया तेंदुआ, इलाके में फैली सनसनी

Viral Video: इन दिनों उत्तराखंड के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं का आतंक नजर आ रहा है. हाल ही में एक अल्मोड़ा के नैथना माता मंदिर के प्रांगड़ में दिन दहाड़े एक तेंदुए को घूमते देखा गया.

Leopard Viral Video: उत्तराखंड के कई जिले इन दिनों पलायन के साथ ही एक और समस्या से जूझ रहे हैं. जहां उत्तराखंड में आज भी लोगों का पलायन जारी है, वहीं ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में इन दिनों तेंदुए के हमले काफी तेजी से बढ़ गए हैं. तेंदुआ जो की अक्सर रात के समय जंगलों में नजर आने वाले और छुप कर शिकार करने वाला जीव है, अब वह उत्तराखंड में दिन-दहाड़े नजर आ रहा है. जिसके कारण उत्तराखंड के गांवों में रहने वाले सहमे नजर आ रहे हैं.

हाल ही के दिनों में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में तेंदुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. जिसके कई वीडियो भी सामने आते रहते हैं. वहीं आए दिन ग्रामीणों पर हमले की खबरें आती रहती हैं. इन दिनों अल्मोड़ा जिले के ऊंचावाहन, नौबरा और ककड़खेत समेत दुरस्थ इलाकों में तेंदुए की चहलकदमी काफी तेजी से बढ़ गई है. जिसके कारण अक्सर ग्रामीण वन विभाग से मदद की गुहार लगाते देखे गए हैं.

दिन-दहाड़े मंदिर में पहुंचा तेंदुआ

फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक तेंदुए को नौबरा इलाके में नैथना देवी मंदिर के प्रांगड़ में घूमते देखा गया. दिन-दहाड़े नजर आ रहे तेंदुए को देख इलाके में सनसनी फैल गई है. जिसके कारण शाम होते ही इलाके के लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

स्थानीय लोगों में डर

वीडियो को ट्विटर पर नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पता चल रहा है कि तेंदुआ बीते कुछ दिनों से इलाके की खाक छान रहा है. इस दौरान वह दिन-दहाड़े मंदिर में घुसते देखा गया. जहां वह मंदिर में टहलते और मंदिर परिसर में नजर आया. फिलहाल वीडियो में तेंदुए को लगातार अपने इलाके में देख स्थानीय लोग काफी डरे सहमे हैं.

यह भी पढ़ेंः Video: स्कूल फंक्शन में बच्चे ने किया नोरा फतेही के गाने पर जबरदस्त डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: बेटी ने अपने परिवार को कराया गूगल ऑफिस टूर, गर्व से भावुक हुए मां-बाप- वीडियो वायरल
बेटी ने अपने परिवार को कराया गूगल ऑफिस टूर, गर्व से भावुक हुए मां-बाप- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget