अंतरिक्ष में दिखी तितली जैसी खूबसूरत आकृति, जानिए क्या है इसका रहस्य
खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वाली यूरोप की एजेंसी ‘यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी’ (ESO) ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक अंतरिक्ष में कई तारों और ग्रहों के बीच एक विशाल रंगीन आकृति बहती हुई दिखी

अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने और सुलझाने के प्रयास सदियों से होते आ रहे हैं, जिनमें से कुछ में वैज्ञानिकों को सफलता मिलती भी है. इसी तरह अंतरिक्ष में कई बार वैज्ञानिकों को अलग-अलग तरह की चीजें या आकृतियां दिखाई देती हैं, जो कई बार हैरानी में डाल देती है. ऐसी ही एक आकृति हाल ही में अंतरिक्ष विज्ञानियों को दिखी, जिसको देखकर लग रहा कि जैसे अंतरिक्ष में कोई विशालकाय तितली उड़ रही हो. ट्विटर पर इन दिनों इसे खूब देखा जा रहा है.
खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वाली यूरोप की एजेंसी ‘यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी’ (ESO) ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक अंतरिक्ष में कई तारों और ग्रहों के बीच एक विशाल रंगीन आकृति बहती हुई दिखी. इसको देखकर लग रहा था मानो कोई तितली उड़ रही हो.
गैस के बुलबुले के कारण बनी आकृति
हालांकि, ये कोई तितली नहीं है, बल्कि गैस से बना एक गुब्बारा जैसा पैटर्न है. ESO ने अपने ट्वीट में इसके बारे में भी बताया. ESO ने लिखा, “अपनी आकृति, खूबसूरत रंगों और विशिष्ट पैटर्न के कारण तितली के जैसा दिख रहा ये गैस का बना ये शानदार बुलबुला NGC 2899 है, जो आसमान में उड़ता हुआ दिख रहा है और हमारे VLT (टेलीस्कोप) ने इसकी तस्वीर ली है.”
ESO की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑब्जर्वेटरी की 8.2 मीटर की VLT यानी Very Large Telescope की मदद से इस तस्वीर को उतारा गया है.
ये भी पढ़ें
6 अगस्त से शुरू हो रही है Amazon Prime Day सेल, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो जमकर उठा पाएंगे फायदा
Source: IOCL



























