एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 11 पन्नों का सीवी, Swiggy ने देखते ही पूछा- सैलरी कितनी लोगे?

Viral Swiggy CV: कोलकाता के एक शख्स ने स्विगी में जॉब के लिए अप्लाई किया. लिंक्डइन के सहारे रोहित सेठिया ने स्विगी को 11 पन्नों का सीवी भेजा. इसके बाद सोशल मीडिया पर जो हुआ, वह कमाल था.

आज के समय में जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. सीवी बनाना होता है. देखना होता है कि कहां वैकेंसी है? उस हिसाब से कवर लेटर तैयार करना होता है, लेकिन अब जॉब में अप्लाई करने के लिए लोग क्रिएटिविटी का सहारा ले रहे हैं. कोलकाता के एक शख्स ने स्विगी में जॉब के लिए अप्लाई किया. लिंक्डइन के सहारे रोहित सेठिया ने स्विगी को 11 पन्नों का सीवी भेजा. रोहित सेठिया का यह सीवी देखते ही देखते लिंक्डइन पर वायरल हो गया. इतना ही नहीं, रोहित सेठिया के सीवी ने उन्हें स्विगी में जॉब भी दिलवा दी. आइए जानते हैं, क्या है इस वायरल हो रहे सीवी में. 

11 पन्नों का सीवी..सोशल मीडिया पर वायरल 

सोशल मीडिया पर पता नहीं किस वक्त क्या चीज वायरल हो जाए. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सीवी वायरल हो रहा है. दरअसल, लोग जब जॉब के लिए कहीं अप्लाई करते हैं तो पहले उस कंपनी में सीवी भेजते हैं. जॉब के लिए भेजा गया ऐसा ही एक सीवी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कोलकाता के रोहित सेठिया नाम के युवक ने लिंक्डइन के जरिए फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी को 11 पन्नों का सीवी भेजा.

रोहित सेठिया ने बड़े ही रोचक ढंग से अपना सीवी बनाया और बड़े ही बेहतरीन अंदाज में जॉब की डिमांड की. रोहित ने शुरुआती पेज पर लिखा,'हाय स्विगी आपकी पोस्ट देखी. आप कॉपी राइटर हायर कर रहे हैं. मैं अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्सुक हूं. मेरा प्रेजेंटेशन देखें.' रोहित सेठिया ने अपने इस सीवी में और भी कई बातें लिखीं. रोहित ने कहा कि वह इंस्टाग्राम पर जोमैटो को फॉलो करते हैं, ताकि कॉम्पिटिशन क्या चल रहा है, उस पर नजर बनी रहे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं. उन्होंने कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की. सोशल मीडिया पर उनके इस सीवी को काफी पसंद किया जा रहा है. 

 

स्विगी से मिला यह जवाब 

रोहित सेठिया के सीवी का जवाब देते हुए स्विगी ने लिखा, रोहित आप हमारा ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते थे और आपने एकदम सही तरीका अपनाया. स्विगी में काम करने के लिए आपने इच्छा जताई है, उसके लिए आपका धन्यवाद. हम भी युवाओं को और उनके नए आइडिया को स्विगी में शामिल करना चाहते हैं. हमारी टीम आगे की प्रक्रिया के लिए आपसे संपर्क करेगी. रोहित सेठिया के इस वायरल सीवी ने उन्हें स्विगी में जॉब तो दिला दी. साथ ही, सोशल मीडिया पर फेमस भी कर दिया. 

यह भी पढ़ें: Video: तेज रफ़्तार बाइक पर स्टंट कर रहा था शख़्स, अचानक सड़क पर गिरा, 'खतरों के खिलाड़ी' को देख लोग बोले- मिल गई शांति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
Leopard Attacks Delivery Boy: डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
Bengaluru Viral Post: बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत
बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget