एक्सप्लोरर

लेम्बोर्गिनी कार से चलते हुए सड़क पर फैलाया कचरा, अगले ही पल छोटे बच्चे ने सिखाया सबक

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लेम्बोर्गिनी कार चलाते हुए सड़क पर कचरा फैलाते देखा जा रहा है. जिसे एक छोटा बच्चा सबक सिखाता है.

Amazing Viral Video: हमारे देश में अक्सर कुछ लापरवाह लोगों को आए दिन सड़क पर चलते समय उसे गंदा करते देखा जाता है. ज्यादातर लोग पान खा कर यहां-वहां कभी भी थूकते नजर आते हैं. जिससे सड़कें सबसे ज्यादा गंदी होती हैं. इसके अलावा वाहन से चलने वालों को प्लास्टिक की बोतलों से लेकर कुड़े को सड़कों पर फेंकते देखा गया है. जिससे सड़के गंदी और कुड़े से भरी नजर आती हैं. फिलहाल कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो अपनी जिम्मेदारी समझते हैं ऐसे लोगों को सबक सिखाते देखे जाते हैं.

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर करोड़ों की महंगी कार में चल रहे एक सवार को कुछ खाकर उसका पैकेट सड़क पर फेंकते देखा जा रहा है. जिसके बाद एक साइकिल सवार छोटा बच्चा उसे अच्छे से सबक सिखाता है. कार सवार को सबक सिखा रहे बच्चे का यह तरीका हर यूजर्स के दिल पर छा गया है. यहीं कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कार सवार को बच्चे ने सिखाया सबक

वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के साथ ही सड़कों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की जा रही है. वीडियो को ट्विटर पर @Instantregretss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक शख्स करोड़ों रुपये की लेम्बोर्गिनी कार चलाते नजर आ रहा है. जो कार की खिड़की से एक पैकेट को बाहर फेंक देता है. जिसके बाद वह सिगनल रेड होने पर कार को रोक देता है. जिसके बाद एक छोटा बच्चा उस पैकेट को उठाकर साथ लाता है और कार की खिड़की से उसे अंदर फेंक देता है. जिसे देख यूजर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

यूजर्स को भाया वीडियो

वीडियो को खबर लिखे जाने तक एक लाख 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 3 हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया है और दो सौ से ज्यादा यूजर्स ने इसे रीट्वीट कर शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देख यूजर्स का कहना है कि 'हमने इसे कई बार देखा है और उसी बच्चे की तरह करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया.' वहीं कुछ यूजर्स ने इस तरह से सड़कों को गंदा करने के बजाए उसे साफ रखने की अपील की है. 

यह भी पढ़ेंः मेट्रो में ट्रेवल कर रही कुछ लड़कियों का वीडियो वायरल! उनके पहनावे को लेकर आ रहे कई कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget