एक्सप्लोरर

Trending News: 50 लाख रुपये की लग्जरी बस यहां बिक रही कोड़ियों के दाम, 45 रुपये किलो के हिसाब से बेचने की आई नौबत

Trending: कोच्चि निवासी रॉयसन जोसेफ के लिए ये वक्त काफी मुश्किल रहा. महामारी से पहले उनके पास अलग-अलग साइज की 20 बसें थीं. हालांकि अब दो साल बाद उनके पास 10 बसें ही बची हैं.

Viral News: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लोगों को काफी कुछ झेलना पड़ा है. कोरोना के कारण लोगों के काम धंधे भी ठप्प हो गए हैं. कई लोगों के तो रोजगार एक दम से खत्म ही हो गए हैं. इस बीच केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुखी बस मालिक अपनी लग्जरी बसों को 45 रुपये किलो के हिसाब से बेचने का फैसला किया है.

Covid-19 महामारी के दो साल बाद कॉन्ट्रैक्ट कैरिज ओनर्स एसोसिएशन (सीसीओए) काफी संकट में है. वहीं कोच्चि में एक दुखी बस मालिक ने इसे बेचने का फैसला किया है. साथ ही उनकी बाकी 10 लग्जरी बसें 45 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही हैं. बता दें कि कोच्चि निवासी रॉयसन जोसेफ के लिए ये वक्त काफी मुश्किल रहा. महामारी से पहले उनके पास अलग-अलग साइज की 20 बसें थीं. हालांकि अब दो साल बाद उनके पास 10 बसें ही बची हैं. वो भी उन्हें बेचने वाले हैं.

जुर्माना लगाने का आरोप

इस मामले को लेकर जोसेफ ने कहा, "मेरी सभी बसों में 44,000 रुपये का कर है और लगभग 88,000 रुपये का बीमा है, जिसका भुगतान करना पड़ता है. हमें बिना किसी कारण के परेशान किया जा रहा है. जुर्माना भी लगाया जाता है. हमें लूटा जा रहा है." उनका कहना है कि लॉकडाउन में पहले की बुक यात्रा होने पर भी उन से पैसे वसूले जा रहे हैं.

वहीं सीसीओए के अध्यक्ष बीनू जॉन ने कहा कि पर्यटक बसों को प्रति किलोग्राम की दर से बेचे जाने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है. जॉन ने कहा, "कई लोगों ने ऐसा किया है, लेकिन वे शर्म से कोई खबर नहीं बनाना चाहते थे. जोसेफ बहुत स्पष्टवादी हैं और उनके संकट यहां के उद्योग में समान हैं और बस मालिक गहरी परेशानी में हैं क्योंकि कोई भी पुनर्गठन, स्थगन की घोषणा नहीं हुई है."

इतनी होती है बस की कीमत

जॉन का कहना है कि प्रतिबंध हटने के बाद मासिक किस्तों का भुगतान न करने के कारण हमारे सदस्यों की लगभग 2,000 बसों को जब्त कर लिया गया है. सभी सदस्य गंभीर संकट में हैं. वहीं बताया गया कि एक 40 सीटर लग्जरी बस की कीमत करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा होती है. सामान्य परिस्थितियों में भी इसे तोड़ने के लिए महीने में कम से कम 20 फेरे लेने पड़ते हैं. हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण महीने में सिर्फ पांच ट्रिप ही हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें:
Watch: फोटो सेशन में दूल्हे के सामने कम पड़ी दुल्हन की लंबाई, लगाया गजब का जुगाड़
Trending News: नहीं मिल रही थी जॉब, शख्स ने अपने नाम में किया ये बदलाव, लग गई नौकरी के ऑफर्स की लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

Embed widget