एक्सप्लोरर

Trending: ट्विटर पर यात्री ने किया Train Hijack होने का दावा, और फिर..

Viral News: कर्नाटक-दिल्ली ट्रेन (Karnataka -Delhi Train) में यात्रा कर रहे एक यात्री ने ट्विटर पर दावा किया कि ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है. 

Trending Train Hijack: कर्नाटक-दिल्ली ट्रेन (Karnataka-Delhi Train/ Karnataka Sampark Kranti) में सफर कर रहे यात्री ने सूचना दी कि ट्रेन नंबर 12650 (Train Number 12650) को हाईजैक कर लिया गया है. ट्रेन में सफर कर रहे यात्री क्रुष्ना बेहरा (Krushna Ch Behera) ने ट्विटर पर रेलवे को टैग (Tag) करके दावा किया कि उनकी ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है. इसने रेलवे कर्मचारियों (Railway Staff) को सतर्क कर दिया और खोजबीन करने के बाद यूजर को जवाब दिया गया कि रखरखाव के काम की वजह से ट्रेन को डायवर्ट (Divert) किया गया है न कि ये हाईजैक हुई है.

दरअसल Twitter यूजर क्रुष्ना बेहरा ने ये नोटिस किया कि जिस ट्रेन में वो सफर कर रहे हैं वो अपने रूट से डायवर्ट हो गई है तो उनको लगा कि ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है. उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मदद मांगने के लिए ट्विटर पर भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) और सिकंदराबाद के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को टैग किया. जिसके बाद रेलवे ने तुरंत जवाब दिया.

रेल यात्री बेहरा कर्नाटक संपर्क क्रांति से यात्रा कर रहे थे और उन्होंने देखा कि उस ट्रेन ने माजरी जंक्शन और सीताफल मंडी के बीच डायवर्जन किया था. वो घबरा गए और तुरंत एक ट्वीट पोस्ट किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा, "प्रिय @IRCTCofficial @drmsecunderabad ट्रेन नंबर -12650 को हाईजैक कर लिया गया है कृपया मदद करें !!!! #ट्रेन अपहृत #सहायता."  हालांकि अपने इस ट्वीट को कुछ समय बाद हटा दिया लेकिन इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.


Trending: ट्विटर पर यात्री ने किया Train Hijack होने का दावा, और फिर..

ट्वीट देखने के बाद भारतीय रेलवे हरकत में आई और उसके कर्मचारियों ने श्री बेहरा को जवाब दिया और मामले को देखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सतर्क कर दिया. आरपीएफ ने कुछ देर बाद जवाब देते हुए कहा कि ट्रेन को हाईजैक नहीं किया गया है. रेलवे सुरक्षा बल (@rpfscr) ने बेहरा को जवाब देते हुए कहा, "ट्रेन को हाईजैक नहीं किया गया है. ट्रेन को डायवर्ट किया गया है. घबराएं नहीं." आरपीएफ के एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, "सर, काजीपेटा और बल्लाराशा के बीच काम चल रहा है और इसलिए ट्रेन को हैदराबाद मंडल के रास्ते डायवर्ट किया गया. घबराएं नहीं."

 

श्री बेहरा के ट्वीट को देखकर चिंतित यूजर्स ने बाद में उनके ट्वीट का मजाक बनाना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की. उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि,"प्रिय आप विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगली मेम सामग्री (Meme Item) हैं." एक अन्य यूजर ने रेलवे से कहा, "क्या आप क्रुष्ना बेहरा को लापरवाही से काम करने, अफवाह फैलाने और जनता में दहशत फैलाने के लिए बुक कर सकते हैं? कम से कम उस पर भारी जुर्माना लगाओ. अगर ये रेलवे दायरे में नहीं है, तो साइबर अपराध इकाई को शिकायत की जानी चाहिए.' अपने ट्वीट पर इतनी नकारात्मक टिप्पणी (Negative Comments) देखकर, ट्विटर यूजर (Twitter User) और रेल यात्री क्रुष्ना बेहरा (Passenger Krushna Ch Behera) ने अपना ट्वीट बाद में हटा दिया है.

ये भी पढ़ें:

Trending Anand Mahindra: यूजर ने पूछा क्या आप NRI हैं! आनंद महिंद्रा के जवाब ने जीता यूजर्स का दिल

Varanasi: नमो घाट पर छात्रा की दबंगई, महिला सुरक्षाकर्मी के साथ की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget