Watch: कंगारू के मुंह में लग गई धूल, हो गया इतना परेशान.. देखकर हंसने लगेंगे आप
Twitter पर शेयर किया गया ये वीडियो एक चिड़ियाघर का है जहां एक कंगारू के बच्चे को जमीन में मुंह डालते दिखाया गया है. उसके मुंह में धूल चली जाती है और वो गंदगी को वजह से अजीब गरीब मुंह बनाने लगता है.

Trending Joey: सोशल मीडिया पर आए दिन बड़े दिलचस्प वीडियो शेयर किए जाते रहते हैं जिनमें जानवरों के वीडियो भी शामिल होते हैं. जानवरों के कुछ वीडियो देखने में इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखकर दिनभर की थकान मिट जाती है. ऐसा ही एक वीडियो कंगारू के बच्चे का सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
ट्विटर (Twitter) पर साझा किया गया वीडियो एक चिड़ियाघर का है. वीडियो में कंगारू का बच्चा (Joey) जमीन पर पड़ी धूल पर अपना मुंह लगता दिखाई देता है. जैसे ही वो धूल उसके मुंह में चली जाती है तो ये कंगारू बहुत घिनौना मुंह बनाता है. सबसे ज्यादा हंसाने वाला दृश्य तब होता है जब ये धूल से परेशान होकर अपनी जीभ भी वीडियो में निकालते दिखाई देता है.
वीडियो देखें:
Pyrite’s joey got some dirt in his mouth and had quite the reaction 😂😂😂 pic.twitter.com/Jy0uNsGaCu
— San Antonio Zoological Society 🦏 (@SanAntonioZoo) June 16, 2022
वीडियो है मजेदार
ट्विटर पर ये वीडियो "San Antonio Zoological Society" पेज से शेयर किया है. ये वीडियो टेक्सास के सैन एंटोनियो चिड़ियाघर (San Antonio Zoo, Texas) का है जहां कंगारू के बच्चे का गंदगी निगलने के बाद के रिएक्शन को दिखाया गया है जो बहुत ही मजेदार है. सैन एंटोनियो जूलॉजिकल सोसाइटी के इस फुटेज में बिना नाम के कंगारू के बच्चे को अपनी जीभ बाहर निकालते हुए भी दिखाया गया है क्योंकि उसके मुंह में गंदगी चली जाती है.
ये भी पढ़ें
Watch: उल्टे लेटकर झूले में आराम करते तोते को देखा! देखोगे तो देखते रह जाओगे
Watch: कुत्ते का ये अनोखा रूप देखकर रो पड़ेंगे आप, वायरल वीडियो देखें
Viral Video: भारतीय हॉर्नबिल पक्षी को पैरों से कुचलकर बेरहमी से मार डाला, वीडियो देखकर दिल दहल उठेगा
Source: IOCL


























