एक्सप्लोरर

Video: लाइव कॉन्सर्ट में जिंदा मुर्गी को कच्चा चबा गया डांसर, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Viral Video: सिंगर की यह क्रूरता देख लोग भी सदमें में आ गए. इसके बाद पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर पुलिस से संज्ञान लेने को कहा.

Trending Video: आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सिंगर ने स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान एक मुर्गी को जिंदा चबा लिया. सिंगर की यह क्रूरता देख लोग भी सदमें में आ गए. इसके बाद पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर पुलिस से संज्ञान लेने को कहा. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने पेटा की शिकायत पर स्टेज पर घिनौना काम करने वाले कलाकार और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर की है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.

हिंसक कलाकार ने खेला खूनी खेल

आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली में एक डांसर कम सिंगर ने ऐसी क्रूरता दिखाई कि सभी को हैरान कर दिया. स्टेज पर डांस करने के दौरान डांसर जिंदा मुर्गी का सिर चबा गया, इसके बाद मुर्गी के खून को डांसर ने अपने चेहरे पर भी मल लिया. पुलिस का कहना है कि कलाकार और आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और 34 और पशु क्रूरता निवारण  अधिनियम की धारा 11(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. 

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

पेटा ने जांच करने की मांग की

पेटा ने कहा कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों की जांच होनी चाहिए क्योंकि यह साइको होने के लक्षण हैं. पेटा ने बच्चों की मौजूदगी में ऐसे घिनौने कृत्य पर भी चिंता जताई है. डांस करने वाले ग्रुप की पहचान विष्णु एंटरटेनमेंट के रूप में हुई है.

मुर्गी के तड़पने पर और हिंसक हुआ डांसर

आंध्रप्रदेश में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कलाकार ने अपने लाइव शो में एक मुर्गी को बेरहमी से दांत से काट डाला जिससे मुर्गी की दर्दनाक मौत हो गई.

अनकापल्ली में हुए इस कार्यक्रम में कई सारे बच्चे भी मौजूद थे. पेटा इंडिया की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में डांसर लाल साड़ी पहनकर डांस कर रहा है, इसके बाद वो कहीं से मुर्गी लेकर आता है और डांस करने लगता है. इसके बाद वो मुर्गी की गर्दन को अपने दांतो से चबाकर काट डालता है इससे मुर्गी बुरी तरह से तड़पती है लेकिन डांसर को इससे कोई लेना देना नहीं होता है. मुर्गी के तड़पने पर डांसर और अधिक हिंसक हो जाता है और मुर्गी के सिर को धड़ से अलग कर देता है. 

यह भी पढ़ें: भरी क्लास में बच्चों के बीच गिरा सिलिंग फैन, इसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा, देखें वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget