एक्सप्लोरर

Trending: यहां 40-50 साल से लिव-इन में रह रहे हैं हजारों कपल, अभी तक नहीं की शादी, ये है वजह

Viral News: जनजातीय इलाकों में लिव-इन के इस रिश्ते को लोग 'ढुकु' के नाम से जानते हैं. ऐसी जोड़ियां एक छत के नीचे एक साथ बरसों-बरस गुजारने के बाद भी अपने रिश्ते को शादी का नाम नहीं दे पाते.

Trending News: लिव इन रिलेशनशिप के नाम पर जहां बड़े महानगरों में भी लोग एक बार भौंहें ऊंची कर लेते हैं, वहां इस सच्चाई पर आप चौंक सकते हैं कि झारखंड में हजारों जोड़ियां इसी तरह के रिश्ते के साथ साल-दर-साल से रहती चली आ रही हैं. ऐसे कई रिश्तों की उम्र तो चालीस-पचास साल हो चुकी है. झारखंड में अब ऐसे रिश्तों को कानूनी और सामाजिक मान्यता दिलाने की मुहिम चल रही है.

जनजातीय इलाकों में लिव-इन के इस रिश्ते को लोग 'ढुकु' के नाम से जानते हैं. ऐसी जोड़ियां एक छत के नीचे एक साथ बरसों-बरस गुजारने के बाद भी अपने रिश्ते को शादी का नाम नहीं दे पाते. कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं की पहल पर पिछले चार-पांच वर्षों से ऐसे रिश्तों को कानूनी और सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए ऐसी जोड़ियों के सामूहिक विवाह का अभियान शुरू हुआ है. इसी कड़ी में इस साल फरवरी-मार्च में झारखंड के खूंटी और गुमला जिले में 1320 जोड़ियों का सामूहिक विवाह कराया जाना है. इसकी शुरुआत 13 फरवरी को खूंटी के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के साथ होगी.

शादी के बंधन में बंधेंगी

स्वयंसेवी संस्था 'निमित्त' की पहल पर हो रहे कार्यक्रम में ढुकु रिश्ते वाली जोड़ियां सामाजिक और कानूनी तौर पर शादी के बंधन में बंधेंगी. संस्था की सचिव निकिता सिन्हा ने बताया कि खूंटी के बाद इस जिले के मुरहू और कर्रा ब्लॉक में भी जगह-जगह पर सामूहिक विवाह के कार्यक्रम तय किए गए हैं. गुमला जिले के बसिया में भी ऐसी कई जोड़ियां चिन्हित की गयी हैं, जो सालों से ढुकु रिश्ते के नाम पर एक घर में रह रही हैं लेकिन आज तक सामाजिक और कानूनी तौर पर उनकी शादी मान्य नहीं है. ढुकु परंपरा के पीछे की सबसे बड़ी वजह आर्थिक मजबूरी है.

दरअसल, आदिवासी समाज में यह अनिवार्य परपंरा है कि शादी के उपलक्ष्य में पूरे गांव के लिए भोज का इंतजाम करता है. भोज के लिए मीट-चावल के साथ पेय पदार्थ हड़िया का भी इंतजाम करना पड़ता है. कई लोग गरीबी की वजह से इस प्रकार की व्यवस्था नहीं कर पाते और इस वजह से वे बिना शादी किए साथ में रहने लगते हैं. ऐसी ज्यादातर जोड़ियों की कई संतानें भी हैं, मगर समाज की मान्य प्रथाओं के अनुसार शादी न होने की वजह से इन संतानों को जमीन-जायदाद पर अधिकार नहीं मिल पाता. ऐसे बच्चों को पिता का नाम भी नहीं मिल पाता.

ढुकु शब्द का मतलब

ढुकु शब्द का अर्थ है ढुकना या घुसना. जब कोई महिला बिना शादी किए ही किसी पुरुष के घर में घुस जाती है यानी रहने लगती है तो उसे ढुकनी के नाम से जाना जाता है और ऐसे जोड़ों को ढुकु कहा जाता है. ऐसी महिलाओं को आदिवासी समाज सिंदूर लगाने की भी अनुमति नहीं देता. अब स्वयंसेवी संस्थाएं ऐसे रिश्तों को मान्यता दिलाने में जुटी हैं. स्वयंसेवी संस्था निमित्त की सचिव निकिता सिन्हा के अनुसार, पिछले पांच सालों से चलाये जा रहे अभियान के तहत दर्जनों ऐसी जोड़ियों के विवाह को भी मान्यता मिली है, जो 40-50 साल से एक साथ रह रहे थे.

यह भी पढ़ें:
Watch: फोटो सेशन में दूल्हे के सामने कम पड़ी दुल्हन की लंबाई, लगाया गजब का जुगाड़
Trending News: नहीं मिल रही थी जॉब, शख्स ने अपने नाम में किया ये बदलाव, लग गई नौकरी के ऑफर्स की लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget