एक्सप्लोरर

गोली मत मारना...पहलगाम हमले के बाद आर्मी के जवानों को भी आतंकी समझने लगे लोग, दहशत का वीडियो वायरल

Kashmir Pahalgam Terror Attack Video: इस वीडियो को अगर आप देख लेंगे तो आपकी भी रूह कांप उठेगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी हमले के बाद लोग रो रहे हैं और अपनी जान बचाकर छिपे हुए हैं.

आतंक का कोई चेहरा नहीं होता है और ये किसी को भी निगल सकता है. ये सब तो आपने कई बार सुना और देखा होगा, लेकिन कश्मीर के पहलगाम में लोगों ने इस आंतक रूपी राक्षस को साक्षात देख लिया. अपनी आंखों के सामने अपनों को मरते देखना लोगों के लिए मौत से कम नहीं था, ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल दहल रहा है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आतंकी हमले के बाद लोग खौफ में दिखाई दे रहे हैं. जब इन लोगों की मदद करने भारतीय सेना के जवान पहुंचते हैं तो वो उन्हें भी नहीं पहचान पाते हैं और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगते हैं. 

वीडियो देख किसी की भी रूह कांप जाएगी
इस वीडियो को अगर आप देख लेंगे तो आपकी भी रूह कांप उठेगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी हमले के बाद लोग रो रहे हैं और अपनी जान बचाकर छिपे हुए हैं. तभी वहां भारतीय सेना के कुछ जवान पहुंचते हैं, जिनके हाथों में हथियार देख लोग एक बार फिर सहम जाते हैं. इनमें से एक महिला आगे आकर हाथ जोड़ती है और कहती है कि मेरे बच्चे को गोली मत मारना... इस पर सेना के जवान कहते हैं कि वो भारतीय सेना से हैं और मदद करने आए हैं. 

दरअसल कुछ आतंकी भी पुलिस जैसी वर्दी पहनकर पहलगाम में आए थे, जिन्हें लोग नहीं पहचान पाए और इन सभी ने 26 लोगों की जान ले ली. यही वजह थी कि जब सेना के जवान आए तो लोग उन पर भी यकीन नहीं कर पाए और जान की भीख मांगने लगे. हालांकि सेना के जवानों ने हालात पर काबू पाया और लोगों को शांत करने में कामयाब रहे. 

लोग कर रहे बदला लेने की मांग
इस वीडियो को देखकर भी लोगों के मन में सिर्फ और सिर्फ गुस्सा ही है. लोग लगातार बदला लेने की बात कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को सर्जिकल स्ट्राइक की याद आ रही है. यूजर्स कह रहे हैं कि इस बार भी अंदर घुसकर आतंकियों का पूरा सफाया होना चाहिए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वक्त देखकर ही भारतीय सेना इसका पूरा हिसाब बराबर करेगी. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें - 'देखते ही गोली मार दी जाएगी...' पहलगाम आतंकी हमले के बीच बालासाहेब ठाकरे का पुराना वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget