एक्सप्लोरर

'देखते ही गोली मार दी जाएगी...' पहलगाम आतंकी हमले के बीच बालासाहेब ठाकरे का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Pahalgam Terrorist Attack: वीडियो में बाला साहेब ठाकरे आगे कहते हैं कि वह आतंकवादियों के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाएंगे न ही उन पर कोई मुकदमा होगा.

Pahalgam Jammu Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम में हुए ताज़ा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पूर्व पत्रकार और मौजूदा कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला बालासाहेब से पूछते हैं कि अगर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले तो वह सबसे पहला काम क्या करेंगे. इसके जवाब में बालासाहेब कहते हैं, “पहला काम जो मैं करूंगा वो ये कि इस देश में कोई भी पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नहीं रहेगा, सबको बाहर कर दूंगा.”

बाला साहेब ठाकरे का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में बाला साहेब ठाकरे आगे कहते हैं कि वह आतंकवादियों के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाएंगे न ही उन पर कोई मुकदमा होगा. उनका साफ कहना है कि किसी भी आतंकी पर कोई मुकदमा नहीं चलेगा, सीधा दिखते ही गोली मार दी जाएगी.” उनका यह बयान अब फिर से चर्चा में आ गया है, खासकर ऐसे समय में जब कश्मीर घाटी में आतंक से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं. इस वीडियो की छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर अलग अलग अकाउंट्स से शेयर की जा रही है. जिसमें बालासाहेब का यह बयान बड़े साफ तौर पर सुना जा सकता है. कुछ यूजर्स इसे आज की परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं और बहस कर रहे हैं कि क्या ऐसी नीतियां आतंक के खिलाफ कारगर हो सकती हैं.

राष्ट्रवाद के लिए जाने जाते थे शिवसेना के संस्थापक!

यह वीडियो बालासाहेब ठाकरे के उस तेवर और विचारधारा को भी उजागर करता है जिसके लिए वह हमेशा जाने जाते रहे हैं. साफगोई, कट्टर राष्ट्रवाद और बिना लाग लपेट के बात रखने का अंदाज. इस वीडियो के वायरल होने से एक बार फिर उनकी राजनीतिक सोच पर चर्चा तेज हो गई है और लोग ऐसे ही कदम उठाने की सरकार से मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कानपुर में चोर की चप्पल तोड़ कुटाई! मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का लड़की ने बनाया भूत, देखें वीडियो

यूजर्स कर रहे कठोर कार्रवाई की मांग

वीडियो को @mxtaverse नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसा ही कदम उठाने की सख्त जरूरत है. एक और यूजर ने लिखा...सरकार के खोखले दावे नहीं चाहिए, तुरंत एक्शन होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मरने वाले मर गए, राजनीति चमकाने वाले नेताओं का कुछ नहीं गया.

यह भी पढ़ें: 50 सर्टिफिकेट और 10 मेडल! फिर भी इंटर्नशिप के लिए दर दर भटक रही DU की ये स्टूडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget