एक्सप्लोरर

इससे तेज कर्मा नहीं देखा होगा...राहगीरों को भिगोते हुए निकला कार सवार फिर कुछ ही मीटर पर हो गया कांड- वीडियो वायरल

स्कॉर्पियो सवार ने सड़क पर चलते एक स्कूली बच्चे को पानी में भिगो दिया और उसके कुछ ही सेकंड बाद वो खुद सड़क किनारे पलटी खा गया. लोग कह रहे हैं, यही है ‘कर्मा ऑन व्हील्स’.

कहते हैं कि दूसरों के साथ बदसलूकी करने से पहले सोच लेना चाहिए, क्योंकि 'कर्मा' कभी भी और कहीं भी हिसाब बराबर कर देता है. और इस बार तो उसने सेकंडों में अपना काम कर दिखाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो न सिर्फ देखने वालों को चौंका रहा है बल्कि ये भी सिखा रहा है कि सड़क पर रौब झाड़ना हमेशा स्टाइल नहीं बनता, कभी-कभी सबक भी बन जाता है. वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कॉर्पियो सवार ने सड़क पर चलते एक स्कूली बच्चे को पानी में भिगो दिया और उसके कुछ ही सेकंड बाद वो खुद सड़क किनारे पलटी खा गया. लोग कह रहे हैं, यही है ‘कर्मा ऑन व्हील्स’.

तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को भिगोया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है लेकिन इसमें कोई कलाकार नहीं, बल्कि असल जिंदगी का एक ऐसा पल कैद हो गया है जो सड़क पर रफ्तार, रौब और रवैये का मिला-जुला रूप दिखाता है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक स्कॉर्पियो कार सड़क से तेज रफ्तार में गुजर रही है. वहीं दूसरी तरफ सड़क पर एक स्कूली बच्चा साइकिल से अपनी लेन में शांत ढंग से आगे बढ़ रहा होता है. सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा है लेकिन स्कॉर्पियो सवार उस बच्चे की मौजूदगी की परवाह किए बिना तेजी से पानी पर से कार निकाल देता है.

आगे जाकर झाड़ियों में जा पलटी

तेज रफ्तार के कारण पूरा पानी छपाक से उठता है और वह स्कूली बच्चा पूरी तरह गंदे पानी से भीग जाता है. कैमरे की फ्रेम तक भी बस पानी ही पानी छा जाता है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, कुछ ही मीटर आगे जाकर स्कॉर्पियो का बैलेंस बिगड़ता है और कार सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर पलट जाती है. गाड़ी स्किड होते हुए पलटती है और इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...साइकिल सवार को जो सुकून मिला होगा बस वही जान सकता है. एक और यूजर ने लिखा...यहीं कर लो और यहीं भुगत लो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऊपर वाला कभी कभी बहुत जल्दी हिसाब कर देता है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget