एक्सप्लोरर

Watch: घर में पेंट कर रहे पेंटर को अचानक आया हार्ट अटैक, मौके पर ही चली गई जान, CCTV में कैद हुई घटना

Indore Viral Heart Attack Video: काम के दौरान इंदौर के पेंटर आशीष को घबराहट हुई. उसके बाद एकाएक सीने में दर्द उठा. वह पेंट के डब्बे पर बैठ गया पर 1 मिनट के अंदर वह गिर पड़ा.

Indore Man Heart Attack Video: इन दिनों हार्ट अटैक से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें लोगों ने पलक झपकते ही अपनी जान गंवा दी है. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पेंटर घर में पेंट करते नजर आ रहा है. लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाती और हार्ट अटैक से उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का बताया जा रहा है. वहीं, इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @KashifKakvi नाम के यूजर ने शेयर किया है. यूजर्स के मुताबिक, काम के दौरान इंदौर के पेंटर आशीष को घबराहट हुई. वह उठा, तुरंत पानी पीया और मुंह धो कर लौटा. उसके बाद एकाएक सीने में दर्द उठा. वह पेंट के डब्बे पर बैठ गया पर 1 मिनट के अंदर वह गिर पड़ा. उसके दिल की धड़कन रुक चुकी थी. जब तक लोग उसे लेकर अस्पताल जाते, उसकी मौत हो चुकी थी. यूजर आगे लिखा कि आज घर से निकलते वक्त आज कोई भी दावा नहीं कर सकता कि वह शाम में घर ज़िंदा लौटेगा. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

इंदौर में कई लोगों की हो चुकी है हार्ट अटैक से मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच इंदौर शहर में चार लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है. ध्यान रहे इंदौर में कोरोना वायरस ने काफ़ी जानें ली थी. बुधवार को सब इंस्पेक्टर प्रवीण भूरिया [42] की मौत. 21 दिसंबर को बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा संजना यादव [17] की मौत. 19 दिसंबर को देवास से इंदौर परिवार के साथ खाना खाने आए कैलाश पटेल की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

Watch: क्रिकेट के मैदान पर बैटिंग करने उतरे नेताजी, शॉट लगाने के चक्कर में औंधे मुंह गिरे, वीडियो देख लोगों ने लिए मजे

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल
रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल
पोते को दूर जाता देख भर आई दादा जी की आंखें, वीडियो हुआ वायरल
पोते को दूर जाता देख भर आई दादा जी की आंखें, वीडियो हुआ वायरल
टोल पर दिखाई हवाबाजी, बैरियर तोड़ते ही फूटा कार का कांच
टोल पर दिखाई हवाबाजी, बैरियर तोड़ते ही फूटा कार का कांच
लाहौर की पार्टियों में जब नाचने लगे गोरिल्ला, डीजे पर लगाए ठुमके
लाहौर की पार्टियों में जब नाचने लगे गोरिल्ला, डीजे पर लगाए ठुमके

वीडियोज

SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: कठघरे में ज्ञानेश NDA में कैसे 'मतभेद'?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget