एक्सप्लोरर

पति की डिमांड से परेशान पत्नी ने पानी की टंकी में ही डाल दिया दूध-चीनी-पत्ती, अब नल से भी आ रही चाय

पति की चाय पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पानी की टंकी में ही चाय बना डाली. इसके बाद भी पति की शिकायत खत्म नहीं हुई. जानें क्यों?

चाय की चुस्की का तलबगार तो लगभग हर कोई होता है. शायद ही कोई क्रांतिकारी होगा, जिसने अमृत की इस प्याली को अपने होंठों से न लगाया हो. दुनिया कहती है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी को लेकर होगा, लेकिन हमें लगता है कि थर्ड वर्ल्ड वॉर की असली वजह चाय ही हो सकती है, क्योंकि इसी चाय के चक्कर में एक पति-पत्नी के बीच बड़ी कैड़ी ठन गई है. मसला ऐसा है कि पूरा मुहल्ला हैरान है कि पड़ोसी के घर में बने इस जंग के मैदान को कैसे रोका जाए. आइए आप भी पूरे मामले पर एक नजर मार लीजिए और बताइए कि इसका समाधान क्या हो सकता है?

पति की एक डिमांड से परेशान हुई नई नवेली दुल्हन

हुआ यूं कि कानपुर के एक मुहल्ले में रहने वाले एक शख्स ने हाल ही में ब्याह रचाया था. नई नवेली दुल्हन वैसे तो अपने पति से हर तरह से खुश थी, क्योंकि चांद-तारे छोड़कर उसकी हर डिमांड को पूरा करने के लिए उसका पति अपना पसीना बहा देता था. हालांकि, पति की एक डिमांड को पूरा करने में पत्नी के सारे अरमान पानी-पानी हो जा रहे थे. दरअसल, पति चाय का बहुत बड़ा शौकीन है. इतना बड़ा शौकीन मान लीजिए कि पत्नी की अदाओं का जादू भी चाय की चुस्की के आगे फीका पड़ रहा था.

'चाय पर चर्चा' ने लिया जंग का रूप

पति की आदत थी कि दिन में कम से कम पांच-छह कप चाय तो चाहिए ही चाहिए, जबकि इतनी बार तो वह पत्नी से रोमांस भी नहीं कर रहा था. इससे परेशान पत्नी ने चाय की इस आदत को छुड़ाने के लिए कई लटके-झटके भी दिखाए, लेकिन उसका कोई भी जलवा पति की इस आदत का हलवा नहीं बना पाया. कई बार तो ऐसा भी हुआ कि दोनों के बीच महाभारत भी छिड़ गई.

परेशान पत्नी ने यूं निकाला तोड़

बार-बार चाय बनाने की पति की डिमांड से तंग आकर पत्नी ने ऐसा तोड़ निकाला कि पूरा मुहल्ला उसकी तारीफ कर रहा है. पत्नी ने घर की छत पर लगी एक हजार लीटर की टंकी में ही दूध, चीनी और चाय की पत्ती डाल दी. बाकी काम 50 डिग्री की गर्मी ने कर दिया और खौलती हुई चाय नल से ही आने लगी. पति भी पत्नी के इस कारनामे से इतना खुश हुआ कि उसकी मनपसंद फिल्म के तीन-तीन शो एक साथ दिखा लाया.  

अब पति कर रहा यह शिकायत

पानी की टंकी में चाय बनाने वाली पत्नी ने एक दफा के लिए तो पति को खुश कर दिया, लेकिन अब पति की शिकायत उसे फिर परेशान करने लगी है. दरअसल, पति का कहना है कि चाय तो ठीक है, लेकिन उसमें अदरक का स्वाद नहीं आ रहा है. ऐसे में पत्नी ने बड़ी मंडी से 100 किलो अदरक मंगा लिया है, जिससे वह अपने सजना का दिल पूरी तरह जीत ले.

डिस्क्लेमर: यह कहानी पूरी तरह काल्पनिक है. इसका मकसद किसी का दिल दुखाना नहीं है. इसे सिर्फ हंसने-हंसाने और मनोरंजन के लिए लिखा गया है. 

यह भी पढ़ें: बिस्किट और मिरिंडा के साथ बना दिया ऑमलेट, वीडियो देख फिर लोगों को आया गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget