एक्सप्लोरर

Video: चमड़ी जलाने वाली गर्मी में ड्यूटी करता दिखा भारतीय सेना का जवान...रेत में पापड़ सेक कर दिया खास संदेश

Viral Video: एक सेना का जवान तपती गर्मी में रेगिस्तान में अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है, इसके बाद वो अपने पास से एक कच्चा पापड़ निकालता है और उसे रेगिस्तान की रेत में उसे रख देता है.

Trending Video: भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है, जिसे लेकर हर तरफ सरकारी अलर्ट जारी है. लू इतनी तेज चल रही है कि मानों बाहर निकलते ही आप गर्मी में भुन जाएंगे. कई इलाकों में तो एसी, कूलर और पंखे तक काम नहीं कर रहे हैं. ऐसे में लोग गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं. लेकिन कैसा हो आपको मई की इस भीषण गर्मी में राजस्थान के रेगिस्तान में छोड़ दिया जाए, तो क्या आप इस गर्मी में वहां का तापमान सहन कर पाएंगे.

जहां आप 45 डिग्री तापमान को सहन नहीं कर पा रहे हैं, वहां 50 से 55 डिग्री तापमान में शायद आप बेहोश हो जाएं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि भारतीय सेना का जवान तपती गर्मी में रेगिस्तान में अपनी ड्यूटी कर रहा है, और वहां कितनी गर्मी है इसका अंदाजा तब लगता है जब वो सेना का जवान वहीं पड़ी रेत में धूप के तापमान से पापड़ सेक लेता है. आइए आपको बताते हैं वायरल वीडियो के बारे में.

रेत में सेक डाला पापड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सेना का जवान तपती गर्मी में रेगिस्तान में अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है, इसके बाद वो अपने पास से एक कच्चा पापड़ निकालता है और उसे रेगिस्तान की रेत में उसे रख देता है, इसके बाद आप वीडियो में देखेंगे कि पापड़ रेत में बिल्कुल वैसे भुन जाता है जैसे किसी गैस के चूल्हे पर पकाया गया हो. ये मंजर देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि गर्मी कितनी भीषण पड़ रही है. जहां एक आम आदमी कूलर में बैठकर भी गर्मी से सुकून नहीं पा रहा है, वहां भारतीय सेना के जवान तपती गर्मी में रेगिस्तान की रेत पर खड़े होकर देश की सरहद की सुरक्षा में लगे हैं.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @MansaRajasthani नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया..." सरहद पे “गर्मी”की कोई “हद” नही रहती ! जिस गर्मी में पापड़ सिक जाये उस गर्मी में भी “पापड़” बेलने पड़ते है" वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है, तो वहीं कई सारे यूजर्स इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कूलर पंखे में बैठने वाले लोग भी सूकून में नहीं है, ये जवान कैसे अपनी ड्यूटी कर रहा होगा. एक और यूजर ने लिखा...सलाम है भारत मां के इन सपूतों को. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसी तपती गर्मी में ड्यूटी करने का साहस सिर्फ भारतीय सेना में ही हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: गजब का जुगाड़! शख्स ने टेबल फैन और ईंटों से बना दिया एसी, देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget