एक्सप्लोरर

Watch: भारतीय सेना के जवानों ने बर्फ से ढके जम्मू-कश्मीर में किया 'खुकुरी डांस', यूजर्स बोले- जज्बे को सलाम

Trending News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय सेना के जवानों को भारी बर्फबारी के बीच खुकरी डांस करते देखा जा सकता है.

Trending News in Hindi: भारतीय सेना के जवानों को कई बार दुश्मन को मजा चखाते देखा गया है. हमारी सेना के जवान सर्दी, गर्मी या परसात किसी की भी परवाह किए बिना देश की सेवा में अपना जीवन तक कुर्बान कर देते हैं. ऐसे में पूरे देश में भारतीय सेवा के जवानों को लेकर सभी के दिलों में प्यार ही प्यार मिलता है. ऐसे में कई बार भारतीय सेना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखे गए हैं, जिन्हें देख दुश्मन थर-थर कांप जाता है, वहीं देश के युवाओं मेंसेना के लिए क्रेज बढ़ जाता है.

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें भारतीय सेना के सैनिक उत्तरी कश्मीर के बर्फ से ढके कुपवाड़ा जिले में 'खुकुरी डांस' करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो को एएमआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो में सैनिकों को एक सुर में घूमते देखा जा सकता है. इसके अलावा जवानों को बर्फ की मोटी चादर के बीच घूमते और डांस करते देखा गया है. इस दौरान कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय सेना के 9 जवान राष्ट्रीय ध्वज के बगल में 'खुकुरी डांस' करते देखे गए हैं.

ANI ने वीडियो को शेयर करने के साथ जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'भारतीय सेना के सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में 'खुकुरी डांस' किया'. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को रोमांचित करने के साथ ही हैरान भी कर रहा है. वहीं बड़ी ही तेजी से इसे शेयर भी किया जा रहा है. खबर लिख जाने तक वीडियो को 4 लाख 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. 

फिलहाल हर कोई भारतीय सेना के इन जवानों के जजबे को सलाम कर रहा है, वहीं कड़कड़ाती ठंड के बीच खुकरी डांस करने के लिए इसकी सराहना भी कर रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'सीमाओं के रखवालों पर गर्व है! आपका साहस, क्षमता, भक्ति और देशभक्ति हमारे भारत को खतरों से सुरक्षित रखती है. राष्ट्र आपको कभी भी पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता! जय हिंद वंदे मातरम'

बता दें कि यह भारतीय सेना पर आधारित एकमात्र वीडियो नहीं है जो हाल के दिनों में वायरल हुआ है. इससे पहले, एक वीडियो सामने आया था जिसमें भारतीय सेना की एक मेडिकल टीम को एलओसी के पास से एक गर्भवती महिला को आपात स्थिति में बाहर निकालते हुए दिखाया गया था. भारी बर्फबारी के बीच भारतीय सेना के जवान महिला को बेहतर इलाज दिलाने और उसकी जान बचाने के लिए उसे स्ट्रेचर पर लेकर जाते दिख रहे थे. 

इसे भी पढ़ेंः
Watch: शख्स ने पाकिस्तान में की इंडियन करेंसी से खरीदारी की कोशिश, फिर जो हुआ...

इसे भी पढ़ेंः
Watch: फूड आर्टिस्ट के दिमाग में उपजा धांसू आइडिया, संतरे के छिलकों से बना डाला लग्जरी हैंडबैग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget