एक्सप्लोरर

Watch: फूड आर्टिस्ट के दिमाग में उपजा धांसू आइडिया, संतरे के छिलकों से बना डाला लग्जरी हैंडबैग

Viral Video: जॉर्डन के फूड आर्टिस्ट उमर सरतावी को उनके हुनर ने आज सुर्खियों में ला दिया है. पेशे से फूड आर्टिस्ट और आणविक गैस्टोनोमिस्ट उमर सरतावी ने संतरे के छिलकों से लग्जरी हैंडबैग डिजाइन किया है.

Watch Video: अब जॉर्डन के फूड आर्टिस्ट उमर सरतावी को ही ले लीजिए, इनके हुनर ने आज इन्हें सुर्खियों में ला दिया है. पेशे से फूड आर्टिस्ट और आणविक गैस्टोनोमिस्ट उमर सरतावी ने संतरे के छिलकों से लग्जरी हैंडबैग डिजाइन किया है. रह गए न हक्के-बक्के. जनाब ये खबर सोलह आने सच है कि उमर ने संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कर हैंडबैग बनाया है. दरअसल सरतावी चाहते थे कि वह कुछ लग्जरी उत्पाद बनाएं, जो पर्यावरण के भी अनुकूल हो.

सरतावी ने संतरे के छिलकों से बैग कैसे बनाया, इसका एक वीडियो भी सरतावी ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया है. सरतावी ने संतरे के छिलके खरीदे और दो हफ्तों तक उन्हें कई स्तरों पर संशोधित किया. इसके बाद बैग को एक डिजाइन देने के लिए उन्होंने डिजिटल फैब्रिकेशन तकनीक का इस्तेमाल किया और लेजर का इस्तेमाल कर छिलकों को काटा.

यह भी पढ़ें: Trending News: कुत्ते के जन्मदिन पर मालिक ने दी 'ग्रांड पार्टी', खर्चा सुनकर उड़ जाएंगे होश

उमर ने यह भी बताया कि उन्होंने ऑबर्जिन लेदर से फेस मास्क और टेंट भी डिजाइन किये हैं. सरतावी ने कहा, 'जिन चीजों पर वर्तमान में में काम कर रहा हूं, उनमें से एक है फलों और सब्जियों के चमड़े को नए तरीकों से प्रोसेस करना, पर्यावरण के अनुकूल सामग्री के रूप में इस्तेमाल करना, इनसे लग्जरी ब्रांड बनाना. हम मौजूदा तकनीकों के इस्तेमाल से आधुनिक डिजाइन के साथ असाधारण लग्जरी उत्पाद बना सकते हैं. इसे फैशन, एक्सेसरीज, हाई-एंड बैग और फर्नीचर में इस्तेमाल कर रहा हूं.' उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल चीजों का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पाद बनाने का है.

यह भी पढ़ें: Watch: दुकान बंद कर रही थी लड़की, फिर अचानक चूहे ने किया परेशान, लड़की को कर दिया 'डांस' करने पर मजबूर

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by o m a r | ع م ر (@omar_sartawi)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by o m a r | ع م ر (@omar_sartawi)

उमर ने अपने इंस्टाग्राम पर संतरे के छिलकों से निर्मित बैग को बनाने की प्रक्रिया की एक वीडियो और कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जो बेहद शानदार हैं. वीडियो में उमर बैग को अंतिम रूप देते हुए दिखाई दे रहे हैं. अच्छी बात ये है कि लोगों को संतरे के छिलकों से बने हुए बैग का डिजाइन खासा पसंद आ रहा है और लोग उमर के काम की तारीफ भी कर रहे हैं. उनके वीडियो पर ढेरों कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कहा- बहुत शानदार और क्रिएटिव. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही रोचक डिजाइन. इनके शानदार डिजाइन को देखकर लोगों की उत्सुकता इन हैंगबैग के दामों को जानने में ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि उमर ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि बाजार में ये बैग किस कीमत पर उपलब्ध होंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: बैल ने दिखाई ताकत तो भाग खड़ी हुई शेरों की फौज, वीडियो देख नहीं आएगा आंखों पर यकीन
बैल ने दिखाई ताकत तो भाग खड़ी हुई शेरों की फौज, वीडियो देख नहीं आएगा आंखों पर यकीन
DTC Bus Viral Video: हो गया इलाज? DTC बस पर घूंसे मार रहे बेवड़े को ड्राइवर ने यूं सिखाया सबक- वीडियो वायरल
हो गया इलाज? DTC बस पर घूंसे मार रहे बेवड़े को ड्राइवर ने यूं सिखाया सबक- वीडियो वायरल
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Viral Video: समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget