एक्सप्लोरर

दिल्ली में वड़ा पाव के बाद वायरल हुई पराठा गर्ल, थाइलैंड की पुय के कार्ट पर लोगों की लग रही भीड़

Viral Video: दिल्ली की एक और गर्ल जिसे लोग पराठा गर्ल का नाम दे रहे हैं फेमस हो रही है. पुय नाम की यह लड़की थाईलैंड से आकर दिल्ली की सड़कों पर लोगों को विदेशी जायका दे रही है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर आपको फेमस होने के लिए किसी प्रोड्यूसर या फिर डायरेक्टर की जरूरत नहीं है, बस देर है एक 10000 का फोन जेब से निकाल कर वीडियो बनाने कि जो कि आपको पूरी दुनिया में फेमस कर सकता है. ऐसे में वड़ा पाव गर्ल तो आपको याद ही होगी, हल्दीराम में नौकरी करने से लेकर वड़ा पाव का कार्ट और फिर बिग बॉस ओटीटी 3 तक का सफर दिल्ली की चंद्रिका ने सोशल मीडिया के जरिए ही किया. लेकिन अब दिल्ली की एक और गर्ल जिसे लोग पराठा गर्ल का नाम दे रहे हैं फेमस हो रही है. पुय नाम की यह लड़की थाईलैंड से आकर दिल्ली की सड़कों पर लोगों को विदेशी जायका दे रही है. 

थाईलैंड से दिल्ली पहुंची पुय

मूल रूप से थाईलैंड की रहने वाली पुय ने पराठा बनाने के अपने नए तरीके से हजारों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वह अपनी बहन के दिल्ली की सड़कों पर पराठे का ठेला लगाती है. जहां वो केले के पराठे, अंडे के पराठे और ताजा ज्यूस जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बेचती है. वड़ा पाव गर्ल के बाद पुय के ठेले पर भी पराठे खाने के लिए लोगों की हर वक्त भीड़ लगी रहती है. धीरे धीरे पराठा गर्ल दिल्ली की सड़कों पर अपनी ख्याति बनाती नजर आ रही है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PUY ROTI LADY (@puyrotilady)

वड़ा पाव गर्ल से मिलती जुलती है पुय की यात्रा

पुय के संघर्ष की यात्रा चंद्रिका गेरा दीक्षित की संघर्ष यात्रा से मिलती जुलती है. पुय अपने पराठा बनाने की कला के जरिए दिल्ली के लोगों का दिल जीतना चाहती है. उनकी कहानी इस बात को दर्शाती है कि कैसे प्रतिभा और रचनात्मकता सड़क किनारे की एक गाड़ी को वायरल होने में मदद करती है. वे भी चंद्रिका की तरह हिजरत करके अपने देश और शहर को छोड़कर आई है, और उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली के लोग उनका साथ देंगे. पुय इंस्टाग्राम पर PUY ROTI LADY नाम का पेज भी चलाती है जिस पर उनके 1 लाख 27 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं.

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को PUY ROTI LADY नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से ही शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं करीब 1 लाख 80 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...थाईलैंड से यहां आकर काम करना अपने आप में साहस का काम है. एक और यूजर ने लिखा...पराठा गर्ल बड़ा खूबसूरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....लड़की खूबसूरत है इसलिए भीड़ है, वरना कोई नहीं आएगा खाने पराठा.

यह भी पढ़ें: Video: विक्की कौशल के गाने तौबा-तौबा पर गांव की भाभी ने बच्चों के साथ किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget