एक्सप्लोरर

गर्मी से बेहाल घोड़ा बीच सड़क पर हुआ बेहोश, मालिक ने होश में लाने के लिए किया ये घिनौना काम- वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़े का मालिक बिना किसी संवेदना के बेहोश पड़े जानवर के चेहरे पर जोर-जोर से थप्पड़ मारता है, ताकि वह होश में आए और फिर से खींचने के लिए तैयार हो जाए.

भीषण गर्मी के चलते इंसान तो क्या जानवर भी बेहाल हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी अपने फायदे के लिए इन बेज़ुबानों को बेरहमी से इस्तेमाल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बग्गी में बंधे दो घोड़ों में से एक गर्मी की तपिश सह न पाने की वजह से अचानक बीच सड़क पर गिरकर बेहोश हो जाता है. यह घटना देखकर जहां कुछ राहगीर रुकते हैं, वहीं जो दृश्य इसके बाद सामने आता है, उसने इंटरनेट पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

बीच सड़क बेहोश हुआ घोड़ा तो मालिक ने जड़े थप्पड़!

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़े का मालिक बिना किसी संवेदना के बेहोश पड़े जानवर के चेहरे पर जोर-जोर से थप्पड़ मारता है, ताकि वह होश में आए और फिर से खींचने के लिए तैयार हो जाए. कुछ वक्त बाद जैसे-तैसे घोड़ा खड़ा होता है और मालिक उसे फिर से बग्गी में बांध देता है, मानो वह कोई मशीन हो, जो बस चलते रहने के लिए बनी हो. इस दौरान पास खड़े कुछ लोग विरोध भी करते हैं, लेकिन मालिक की बेरुखी पर कोई असर नहीं पड़ता. ये शर्मनाक घटना कोलकाता की बताई जा रही है.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. Twitter, Instagram और Facebook पर #JusticeForHorse और #AnimalCruelty जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. लोग इस वीडियो का पुरजोर विरोध कर रहे हैं और मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हजारों लोगों ने इस कृत्य को 'पशु अत्याचार की पराकाष्ठा' बताया और मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर किस हद तक जानवरों को गर्मी में काम पर लगाया जा सकता है? क्या उनकी जान की कोई कीमत नहीं?

यह भी पढ़ें: 'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा...', दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

यूजर्स ने किया रिएक्ट

खुद पेटा इंडिया ने वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वो जानवर है, उसमें भी जान है कुछ तो दया करता. एक और यूजर ने लिखा...घोड़े की जगह इसकी औलाद होती तब भी ऐसा ही करता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस शख्स को तो नर्क भोगनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन फिर...वीडियो देख कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Zero Civic Sense Viral Video : केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget