एक्सप्लोरर

भूतिया फिल्म के लिए काली बिल्लियों का हुआ ऑडिशन, लाइन लगाकर पहुंची 152 बिल्लियां, वायरल हुई ये PHOTO

इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में लोगों को काली बिल्लियों के साथ देखा जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस तस्वीर के पीछे की क्या कहानी है.

दुनियाभर में फिल्मों को अलग-अलग जॉनर पर बनाया जाता है. कुछ फिल्में रोमांटिक होती हैं, तो कुछ एक्शन से भरपूर होती हैं. कुछ में मसाला और रोमांच का तड़का होता है, तो कुछ एडवेंचर से भरी हुई होती हैं. लेकिन एक जॉनर ऐसा है, जिसे देखने के लिए सिनेमाप्रेमियों को हिम्मत जुटानी पड़ती है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं हॉरर यानी भूतिया जॉनर की. भूतिया फिल्मों को बनाने के बाद उसमें डर को बनाए रखना जरूरी होता है, नहीं तो फिल्म बोरिंग हो सकती है. 

भूतिया फिल्मों में डर को बरकरार रखने के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन से लेकर साउंड ट्रैक पर खूब काम किया जाता है. लोगों को डराने के लिए पैरों की आवाज, काला साया और भूतिया आवाज का भी इस्तेमाल होता है. भूतिया फिल्मों में अक्सर काली बिल्लियों का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. हॉलीवुड में तो एक बार ऐसा हुआ कि एक फिल्म में काली बिल्ली के रोल के लिए बकायदा ऑडिशन करवाया गया. इन दिनों इस ऑडिशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है. 

ऑडिशन के लिए दिया था विज्ञापन

दरअसल, 1962 में हॉलीवुड में 'टेल्स ऑफ टेरर' नाम से एक भूतिया फिल्म रिलीज हुई. इसके डायरेक्टर ने तय किया था कि वह फिल्म में हर चीज असली रखेंगे. इसके लिए काली बिल्लियों का ऑडिशन हुआ. फिल्म के मेकर्स ने न्यूजपेपर में विज्ञापन दिया कि अगर कोई अपनी बिल्ली को फिल्म में कास्ट करवाना चाहता है, तो वह आकर ऑडिशन दे सकता है. इसके बाद हॉलीवुड के एन ब्रॉनसन एवेन्यू पर लोग अपनी बिल्लियों को लेकर पहुंच गए. 

ऑडिशन के लिए पहुंची थीं 152 बिल्लियां

मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि लोग आएंगे, मगर जब उन्होंने स्टूडियो के बाहर देखा, तो 152 बिल्लियां लाइन से खड़ी हैं. उनके गले में पट्टा लगा हुआ है, जिसकी डोर को उनके मालिकों ने पकड़ा हुआ है. इस घटना को फोटोग्राफर राल्फ क्रेन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था. इंस्टाग्राम पर इन दिनों राल्फ की खीचीं गई यही तस्वीर वायरल हो रही है. उन्होंने इसे 1961 के ऑडिशन के दौरान क्लिक किया था. 

वायरल हुई 62 साल पुरानी तस्वीर 

तस्वीर में देखा जा सकता है कि फुटपाथ पर लोग खड़े हैं. उनके सामने उनकी बिल्लियां मौजूद हैं, जिनके गले में पट्टा बंधा हुआ है. लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे ऑडिशन के लिए जा सके. इंस्टाग्राम पर वायरल हुई तस्वीर को छह लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. बता दें कि 'टेल्स ऑफ टेरर' फिल्म एडगार एलन पोय की लिखी हुई किताब पर आधारित थी.

ये भी पढ़ें :अपार्टमेंट में धधकती देखी आग तो शख्स ने तुरंत बुला ली फायर ब्रिगेड की गाड़ी, मगर सच्चाई निकली कुछ और...देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Cute Kid Viral Video : मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget